बाजार से कच्चे एवोकाडो आ गए हैं? घर पर इन 5 आसान उपायों से 2 दिन में पकाएं, मिलेगा मीठा स्वाद जीवनशैली एक घंटा पहले 1
एवोकाडो एक महंगा फल है और गलती से कच्चा खरीद लेने पर पैसे बर्बाद हो सकते हैं। यहां बताए गए 5 आसान घरेलू तरीकों से आप सख्त और कच्चे एवोकाडो को सिर्फ 2 दिनों में घर पर पका सकते हैं।

एवोकाडो भारत में आज भी बहुत सीमित संख्या में लोग खाते हैं और कई लोग तो इसे फल ही नहीं मानते। इसका रंग हरा होने के कारण दूर से देखने पर यह कच्चा-सा प्रतीत होता है, इसलिए ज्यादातर लोग कच्चे और पके एवोकाडो में अंतर नहीं कर पाते और गलती से सख्त, कच्चा फल चुन लेते हैं। चूंकि यह फल काफी महंगा होता है, इसलिए कच्चा या खराब एवोकाडो खरीद लेने पर पैसे बेकार जा सकते हैं।

अगर आपको एवोकाडो पसंद है और आप इसे फ्रूट सलाद या स्मूदी में डालकर खाते हैं, तो इसे सही तरीके से खरीदने के साथ-साथ कच्चा निकल आने पर घर में पकाने के उपाय भी जान लेना जरूरी है। सही तरीका अपनाने से फल का स्वाद और बनावट दोनों बने रहते हैं। नीचे दिए गए तरीके कच्चे एवोकाडो को आसानी से दो दिनों में पका देंगे।

कच्चे एवोकाडो को घर पर पकाने के 5 तरीके

1. पके केले के साथ पेपर बैग में रखें

अगर आपने बहुत सख्त और कच्चा एवोकाडो खरीद लिया है, तो उसे पके हुए केले के साथ एक पेपर बैग में रख दें। एक से दो दिनों में एवोकाडो पककर मुलायम हो जाएगा। दरअसल केला एथिलीन गैस छोड़ता है, जो एवोकाडो को तेजी से पकाने में मदद करती है।

2. सेब के साथ रखें

अगर घर में केला न हो तो सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों फलों को एक पेपर बैग में डालकर रख दें। सेब से भी एथिलीन गैस निकलती है, जो एवोकाडो के पकने की प्रक्रिया को तेज कर देती है।

3. अखबार या ब्राउन पेपर में लपेटें

कच्चे फलों को जल्दी पकाने का सबसे सस्ता और बेहतरीन तरीका है उन्हें कागज में लपेटकर रखना। कच्चे एवोकाडो को अखबार या ब्राउन पेपर में लपेटकर कमरे के सामान्य तापमान पर रख दें। एथिलीन गैस के कारण यह फल एक से दो दिनों में पक सकता है।

4. चावल के डिब्बे में दबाकर रखें

यह एक पारंपरिक देसी तरीका है। एवोकाडो को चावल के डिब्बे में पूरी तरह दबाकर रख दें। जब यह फल दो दिनों तक चावल में रहेगा तो जल्दी नरम होकर पक जाएगा। चावल फल के आसपास एथिलीन गैस को बनाए रखने में मदद करता है।

5. किचन की गर्म जगह पर रखें

एवोकाडो को किचन में किसी गर्म स्थान पर रखें। कुछ लोग इसे धूप में रख देते हैं, लेकिन इससे फल की नमी सूख जाती है और यह और अधिक सख्त हो सकता है। रूम टेम्परेचर पर एवोकाडो जल्दी पक जाता है।

कैसे पहचानें कि एवोकाडो पक गया है

  • हाथों से छूकर देखें कि फल सख्त है या नरम।
  • छिलके के रंग से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फल कच्चा है या पका हुआ। किस्म के अनुसार रंग गहरा हो सकता है।
  • डंठल हटाने पर अगर नीचे का हिस्सा हरा दिखाई दे, तो समझ लें कि फल पका हुआ है।
  • बहुत ज्यादा नरम और अंदर से भूरा दिखने वाला एवोकाडो खराब हो चुका होता है।

फ्रिज में कब रखें

कच्चे एवोकाडो को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ठंडा तापमान पकने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। केवल पके हुए एवोकाडो को ही फ्रिज में रखें। इससे यह दो से तीन दिनों तक ताजा और स्वादिष्ट बना रहता है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!