मानवता शर्मसार: सड़क पर पड़ा रहा बुजुर्ग महिला का शव, बगल से गुजरते रहे लोग, हादसे में बेटी-दामाद और मासूम घायल मध्य प्रदेश एक घंटा पहले 2
मंदिर दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग महिला रेखा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी, दामाद और एक साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं।

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का शिकार बन गया। बटुरा स्थित मौहारी दाई मंदिर के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, दामाद और एक साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

कोदवार कला निवासी रेखा यादव अपनी बेटी आंचल यादव, दामाद नीरज यादव और एक साल की बच्ची के साथ केशवाही मरखी माता मंदिर के दर्शन कर बाइक से घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मौहारी दाई मंदिर के पास तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार लोग कुछ दूर तक ट्रेलर के साथ घिसटते चले गए। इस हादसे में रेखा यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बेटी आंचल यादव, दामाद नीरज यादव और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

शव के बगल से गुजरते रहे लोग

हादसे के बाद बुजुर्ग महिला का शव लंबे समय तक बीच सड़क पर ही पड़ा रहा और उसके बगल से तेज रफ्तार भारी वाहन तथा लोग गुजरते रहे। इस दृश्य ने जहां इंसानियत पर सवाल खड़े किए, वहीं हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे ने नेशनल हाईवे-43 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और तेज रफ्तार भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!