एनडीए आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब तैयारी का दौर; समस्तीपुर के सफल अभ्यर्थी ने साझा किए जरूरी टिप्स बिहार एक घंटा पहले 3
एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बीत चुकी है और अभ्यर्थियों का ध्यान अब पूरी तरह तैयारी पर है। समस्तीपुर के सफल अभ्यर्थी अभिनय ने बताया कि सेल्फ स्टडी, सही टाइम मैनेजमेंट और लगातार अभ्यास से इस परीक्षा को आसानी से पास किया जा सकता है।

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली एनडीए यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा यूपीएसएसी द्वारा आयोजित की जाती है। लाखों युवाओं के लिए इस परीक्षा को पास करना एक सपने जैसा होता है, क्योंकि इसके माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का रास्ता खुलता है। हाल ही में एनडीए भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी है और अब अभ्यर्थियों का पूरा ध्यान परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित हो गया है। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल बार-बार उठता है कि सफलता को आसान बनाने के लिए आखिर किस तरह की रणनीति अपनाई जाए।

सफल अभ्यर्थी अभिनय ने बताया पढ़ाई का सही तरीका

तैयारी से जुड़े इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए स्थानीय टीम ने समस्तीपुर के सफल अभ्यर्थी अभिनय से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एनडीए परीक्षा निश्चित रूप से कठिन है, लेकिन अगर मेहनत सही दिशा में की जाए तो इसे आसानी से निकाला जा सकता है।

अभिनय के अनुसार, छात्रों को सबसे पहले अपने बोर्ड के सिलेबस और बेसिक कॉन्सेप्ट पर मजबूत पकड़ बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्र 11वीं और 12वीं से ही एनडीए को लक्ष्य मानकर तैयारी शुरू कर दें तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि लिखित परीक्षा में मैथ सबसे चुनौतीपूर्ण विषय होता है, क्योंकि इसका सीधा असर कटऑफ पर पड़ता है, इसलिए इस विषय पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।

सेल्फ स्टडी, टाइम मैनेजमेंट और लगातार अभ्यास है कुंजी

तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह देते हुए अभिनय ने कहा कि शिक्षक केवल मार्गदर्शन कर सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए सेल्फ स्टडी सबसे ज्यादा जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि अगर छात्र रोजाना 7 से 8 घंटे मन लगाकर पढ़ाई करें तो एनडीए परीक्षा पास करना मुश्किल नहीं है।

तैयारी का तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि रोजाना 2 से 3 घंटे साइंस को, करीब एक घंटा इंग्लिश को देना चाहिए, जबकि इतिहास, भूगोल और जनरल नॉलेज के लिए अलग से समय निर्धारित करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित मॉक टेस्ट देना, गलत सवालों का विश्लेषण करना और निरंतर अभ्यास करते रहना सफलता के लिए बेहद आवश्यक है।

अभिनय ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए मैथ विषय को मजबूत किया और यही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बनी।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!