उत्तराखंड
एक घंटा पहले
2
विचारों
शिवमय हुआ ऋषिकेश
सावन का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड के ऋषिकेश का नजारा पूरी तरह से बदल गया है। पूरे शहर में हर तरफ हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई दे रहे हैं, जिससे वातावरण शिवमय हो गया है। इस बार कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन और व्यापारियों ने खास तैयारियां की हैं ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और कांवड़ियों की हर छोटी-बड़ी जरूरत को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
बाजारों में सजे धार्मिक सामान
स्थानीय दुकानदार रामू के अनुसार, साल भर लोग कांवड़ यात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में भक्त ऋषिकेश पहुंचेंगे। इसी के चलते बाजारों में भगवा टी-शर्ट, गमछे, कांवड़, गंगाजल भरने के पात्र, डमरू, त्रिशूल और रुद्राक्ष की मालाओं की दुकानों पर खासी भीड़ है। इसके अलावा शिवलिंग, पूजा-पाठ का सामान और भगवान शिव की सुंदर तस्वीरों से पूरी बाजार पटी हुई है, जो आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Comments
0 comment