घर में खाटू श्याम जी की तस्वीर लगाने की सही दिशा और नियम, तभी मिलेगी 'हारे के सहारे' की कृपा धर्म एक महीने पहले 24
खाटू श्याम बाबा की तस्वीर घर में किस दिशा में लगानी चाहिए और किन जगहों पर लगाने से बचना चाहिए, जानिए वास्तु के अनुसार पूजा से जुड़े जरूरी नियम।

'हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे' — खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए यह महज एक जयकारा नहीं, बल्कि गहरी आस्था का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु बाबा श्याम की शरण में पहुंचता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता और उसकी अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं। यही वजह है कि हर दिन हजारों की संख्या में भक्त खाटू श्याम जी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। जो लोग वहां नहीं जा पाते, वे अपने घर पर ही बाबा श्याम की पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि, इस दौरान एक बात का खास ध्यान रखना जरूरी है — तस्वीर को सही दिशा में स्थापित करना, वरना पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता।

घर में खाटू श्याम जी की तस्वीर लगाने की उचित दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाटू श्याम जी की तस्वीर के लिए घर का ईशान कोण सबसे शुभ और फलदायी माना जाता है, क्योंकि इसे देवी-देवताओं का स्थान कहा गया है। इसके अलावा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर भी बाबा श्याम की तस्वीर स्थापित की जा सकती है। ध्यान रहे कि तस्वीर को मंदिर या पूजा घर में ही रखें और दिशा का पूरा ख्याल रखें।

इन स्थानों पर भूलकर भी न लगाएं तस्वीर

खाटू श्याम जी की तस्वीर को शयनकक्ष और रसोईघर के पास नहीं लगाना चाहिए। साथ ही सीढ़ियों के नीचे भी इसे स्थापित करने से बचें। बाबा श्याम की तस्वीर या मूर्ति को कभी जमीन पर न रखें। बेसमेंट या बाथरूम से सटी दीवार पर भी गलती से इनकी फोटो न लगाएं। कोशिश करें कि घर में बाबा श्याम की ऐसी तस्वीर लाएं जिसमें वे मुस्कुराते हुए सौम्य रूप में दिखाई दें।

पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बाबा श्याम की तस्वीर के आस-पास कभी गंदगी या कबाड़ इकट्ठा न होने दें।
  • रोजाना सुबह और शाम मंदिर की साफ-सफाई करें।
  • खाटू श्याम जी को हर दिन फूल, चंदन, धूप, दीप और प्रसाद अर्पित करें।
  • घर में स्थापित बाबा श्याम की मूर्ति या तस्वीर के सामने प्रतिदिन सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं।
  • पूजा के दौरान ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का जाप करें।
  • संभव हो तो बाबा को पंचामृत, पेड़ा या चूरमे का भोग अवश्य लगाएं।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप