18 जून से गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा जबरदस्त लाभ धर्म एक घंटा पहले 3
18 जून 2026 की रात 09:32 बजे गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और 19 अगस्त 2026 तक यहीं विराजमान रहेंगे। शनि के इस नक्षत्र में गुरु का गोचर चार राशियों के लिए बड़े लाभ का योग बना रहा है।

Guru In Pushya Nakshatra 2026: ज्योतिष की दृष्टि से गुरु का पुष्य नक्षत्र में पहुंचना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इस बार 18 जून 2026 की रात 09:32 बजे देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 19 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में बने रहेंगे। इसके बाद वे अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करना आरंभ करेंगे। शनि के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में गुरु का संचरण चार राशियों के जातकों के भाग्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। इन राशियों को इस अवधि में जोरदार लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं ये कौन-सी राशियां हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिति पहले की तुलना में और मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की के कई बेहतरीन अवसर सामने आएंगे और मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। निवेश से शानदार लाभ कमाने में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव दूर होगा और कोई पुराना रोग भी ठीक हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हाथ लगेगी। साझेदारी के कामों में अच्छा मुनाफा होगा और कारोबार का विस्तार होगा। माता-पिता का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आर्थिक हालत काफी अच्छी रहेगी। बिजनेस में बंपर मुनाफा कमाने में कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब सराहना होगी और मनचाही जगह नौकरी मिलने के अवसर बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा तथा घर में कोई मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर खासा लाभदायक साबित होगा। आय में बढ़ोतरी होगी और कई स्रोतों से धन कमाने में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा फायदा हो सकता है। किसी बेहतरीन जगह निवेश करने का मौका मिलेगा। अचानक से अटका हुआ पैसा भी वापस लौट सकता है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!