सोमवती अमावस्या आज, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा समय धर्म 2 घंटे पहले 2
15 जून 2026 को सोमवार के दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पड़ रही है, जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। जानिए इस दिन का पंचांग, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 जून 2026 का पंचांग: इस बार 15 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का संयोग बन रहा है। अमावस्या तिथि सोमवार की सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक प्रभावी रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। 15 जून का दिन स्नान और दान की अमावस्या के रूप में विशेष महत्व रखता है। चूंकि यह अमावस्या सोमवार को पड़ रही है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। इस दिन शाम 7 बजकर 9 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। वहीं, दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त तथा सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 15 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक, इसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ
  • मृगशिरा नक्षत्र- 15 जून 2026 को शाम 7 बजकर 9 मिनट तक
  • सूर्य गोचर- 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे
  • 15 जून 2026 का विशेष पर्व- सोमवती अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या

सोमवती अमावस्या 2026 स्नान-दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि का आरंभ 14 जून को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर होगा, जबकि इसका समापन 15 जून 2026 को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, जो 15 जून को प्रात:काल 04 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही अभिजित मुहूर्त भी स्नान-दान के लिए शुभ माना गया है, जो दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

15 जून 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 ए एम से 05:18 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 01:06 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:52 पी एम से 03:45 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:16 पी एम से 07:38 पी एम
  • अमृत काल- 11:28 ए एम से 12:52 पी एम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:01 ए एम से 07:08 पी एम
  • अमृत सिद्धि योग- 06:01 ए एम से 07:08 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:08 से सुबह 08:52 तक
  • मुंबई- सुबह 07:41 से सुबह 09:20 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:06 से सुबह 08:52 तक
  • लखनऊ- सुबह 06:56 से सुबह 08:40 तक
  • भोपाल- सुबह 07:16 से सुबह 08:57 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:33 से सुबह 08:15 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:35 से सुबह 09:17 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:19 से सुबह 08:56 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 05:23 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 07:19 बजे

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!