उत्तर प्रदेश
एक घंटा पहले
5
विचारों
नीट परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके लखनऊ पहुंच चुके हैं। पार्टी ने राजधानी में धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई थी, मगर लखनऊ पुलिस ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है।
क्या था आयोजन का प्लान
कॉकरोच जनता पार्टी ने 12 जून से 18 जून तक इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। इस वीडियो के जरिए नीट परीक्षा का पेपर आउट होने के मुद्दे पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों से इको गार्डन पहुंचने की अपील की गई थी।
थाना आलमबाग क्षेत्र के इको गार्डन में 12 से 18 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह प्रदर्शन प्रस्तावित था। आयोजन की अनुमति के लिए प्रतिनिधि विवेक कुमार के माध्यम से आवेदन दिया गया था।
पुलिस ने क्यों खारिज की अनुमति
पुलिस के अनुसार, आयोजनकर्ता से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। इसके अलावा कोई भी आयोजक थाने तक नहीं पहुंचा और न ही धरना-प्रदर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी मुहैया कराई गई।
इन्हीं वजहों के चलते पुलिस ने आयोजन के लिए दी गई अनुमति की अर्जी को निरस्त कर दिया। इस तरह शुक्रवार को लखनऊ में प्रस्तावित यह प्रदर्शन फिलहाल अनुमति के अभाव में अधर में लटक गया है।
Comments
0 comment