व्यापार
एक घंटा पहले
2
विचारों
अगर आपके घर पर खुली छत है, तो आप सौर ऊर्जा का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगाकर अपने घर के लिए खुद बिजली पैदा की जा सकती है और रोजमर्रा की बिजली जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि न तो बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ती है और न ही हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिल का तनाव रहता है।
100 वर्ग गज की छत पर कितना बड़ा सिस्टम लग सकता है
आम लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि अगर किसी के पास 100 वर्ग गज का मकान है, तो उसकी छत पर कितना बड़ा सोलर पैनल सिस्टम लगवाया जा सकता है। इसके बाद यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि उस सिस्टम से रोजाना कितनी बिजली बनेगी और वह कितने लोगों की जरूरत के लिए पर्याप्त रहेगी।
क्या AC, फ्रिज और कूलर सब चल पाएंगे
घर में सोलर पैनल लगवाने से पहले हर किसी की यह जिज्ञासा रहती है कि इस बिजली से घर के सभी बड़े उपकरण चल पाएंगे या नहीं। यानी क्या इसी बिजली से एसी, कूलर, पंखा, फ्रिज और गीजर सभी एक साथ चलाए जा सकते हैं। यह भी देखना होता है कि 100 वर्ग गज के मकान में लगा सोलर सिस्टम क्या दो मंजिलों की जरूरत के लिए पर्याप्त बिजली दे सकता है।
सीरीज में एक्सपर्ट दे रहीं जवाब
सोलर पैनल और सौर ऊर्जा से जुड़े इन्हीं अहम सवालों के जवाब आसान भाषा में दिए जा रहे हैं, ताकि आप अपने घर की छत का सही इस्तेमाल कर सकें और सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली का पूरा फायदा उठा सकें। आम लोगों के सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों पर खबरों की यह पूरी सीरीज चलाई जा रही है।
इस सीरीज की चौथी कड़ी में घरों में सोलर पैनल से बनने वाली बिजली और उससे जरूरतें पूरी होने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। ये जानकारी काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी की ओर से दी जा रही है।
Comments
0 comment