करियर
एक घंटा पहले
2
विचारों
परीक्षा में देरी का बड़ा कारण
राजस्थान में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर यानी PTI बनने का सपना देख रहे युवाओं को फिलहाल और इंतजार करना होगा। RSSB यानी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि PTI भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर को आयोजित नहीं की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष Alok Raj ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी है कि भर्ती से जुड़े नियमों में कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत है, जिसके चलते इस साल विज्ञप्ति जारी करना संभव नहीं होगा।
अप्रैल 2027 में हो सकती है परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, नियमों के संबंध में जरूरी स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही परीक्षा की तारीख तय की जाएगी। फिलहाल बोर्ड का प्रयास है कि इस परीक्षा को अप्रैल 2027 में आयोजित किया जाए। इससे पहले 17 जून को सोशल मीडिया पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भी Alok Raj ने संकेत दिए थे कि अर्थना पर क्लैरिफिकेशन का काम चल रहा है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां
- कुल पद: इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 900 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।
- योग्यता: इसके लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना और साथ ही शारीरिक शिक्षा में BPEd, DPEd या CPEd की डिग्री होना जरूरी है।
- आयु सीमा: आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
- आयु गणना: उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि जून के अंत तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एक महीने का समय मिलेगा, लेकिन अब पूरी समय-सारणी बदल गई है।
Comments
0 comment