गयाजी में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 15 जून को लगेगा रोजगार शिविर; उम्र 18 से 60 साल, सैलरी 25 हजार तक करियर 3 घंटे पहले 2
बिहार के गया में 15 जून को अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार शिविर लगेगा, जहां zogiraa.com 1000 से अधिक पदों पर भर्ती करेगी। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के 18 से 60 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और चयनितों को 15 से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

बिहार के गयाजी में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां जल्द ही बंपर बहाली होने जा रही है, जिसमें 1000 से अधिक युवाओं को नौकरी देने की तैयारी है। इसके लिए 15 जून को गया के अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे, जबकि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वाले लोग इसमें भाग लेने के पात्र होंगे। वर्षों से नौकरी की राह देख रहे लोगों के लिए यह कैंप एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

इन पदों पर होगा चयन

गया जिले की स्टार्टअप कंपनी zogiraa.com यानी जोमिरा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड इस भर्ती अभियान को अंजाम देगी। पूरे भारत में युवाओं को रोजगार देने वाली यह कंपनी गया और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका लेकर आई है।

कंपनी की ओर से लेबर, हेल्पर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, ड्राइवर, टेलर, टेलीकॉलिंग, मर्चेंट और थ्रेड कटर जैसे पदों पर बहाली की जाएगी। यह रोजगार शिविर 15 जून को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

15 हजार से 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

यह शिविर गया शहर के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कैंपस में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ सभी जरूरी कागजात लेकर ही पहुंचें।

चयन प्रक्रिया इंटरव्यू और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर पूरी की जाएगी। चुने गए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 15 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 25 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को देशभर में कहीं भी काम करने का अवसर मिलेगा।

1000 से अधिक नियुक्तियां होंगी

जॉब कैंप की जानकारी देते हुए गया जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि zogiraa.com कंपनी की ओर से 1000 से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें गया और आसपास के जिलों के युवा शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के वैसे जरूरतमंद लोग, जो नौकरी की तलाश में हैं और कम से कम 10वीं पास हैं, इस रोजगार शिविर में भाग लेकर रोजगार का अवसर हासिल कर सकते हैं।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!