ट्रंप की नेतन्याहू को सख्त चेतावनी: 'बिबी, संभल जाओ वरना अकेले रह जाओगे' विश्व एक महीने पहले 31
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को आगाह किया है कि अगर वह दोबारा ईरान से युद्ध छेड़ते हैं तो उन्हें अकेले ही मोर्चा संभालना होगा।

अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम लागू है, लेकिन दोनों देशों के बीच तल्खी अब भी बरकरार है। इसी बीच इजरायल ने ईरान पर एक बार फिर हमले शुरू कर दिए थे, हालांकि सोमवार को दोनों पक्षों ने घोषणा की कि अब ये हमले रोक दिए गए हैं।

ट्रंप का नेतन्याहू को साफ संदेश

इन घटनाक्रमों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आगाह कर दिया है। ट्रंप के मुताबिक, अगर नेतन्याहू दोबारा ईरान के खिलाफ जंग में कूदते हैं, तो उन्हें यह लड़ाई अकेले ही लड़नी पड़ सकती है।

'बिबी, सावधान रहना बेहतर'

एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू से दो टूक कहा, "बिबी, बेहतर होगा कि तुम सावधान रहो, वरना बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे।"

साहिल चौहान पाबना के वर्ल्ड अफेयर्स रिपोर्टर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय खबरें और वैश्विक मामले कवर करते हैं। विदेश नीति, कूटनीति और दुनिया भर के घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे जटिल वैश्विक मुद्दों को भारतीय नजरिए से समझाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप