खेल
2 घंटे पहले
3
विचारों
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लंबे अंतराल के बाद भारतीय वनडे टीम में लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया और साथ ही अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। इसी उपलब्धि के साथ वह वनडे में सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए।
966 गेंदों में पूरे हुए वनडे के एक हजार रन
टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को करीब तीन साल बाद वनडे खेलने का मौका मिला, जबकि वह काफी समय से इस प्रारूप की टीम से बाहर चल रहे थे। धर्मशाला में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में वह केवल 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन लखनऊ में हो रहे दूसरे वनडे में उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी। इस मैच में उन्होंने वनडे में अपने 1000 रन पूरे किए और इस मुकाम तक सबसे कम गेंदों में पहुंचने वाले छठे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बने। भारत की ओर से वनडे में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम है, जिन्होंने महज 857 गेंदों में यह कारनामा किया था।
वनडे में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय
- हार्दिक पांड्या - 857 गेंद
- केदार जाधव - 936 गेंद
- कपिल देव - 954 गेंद
- शुभमन गिल - 954 गेंद
- एमएस धोनी - 955 गेंद
- ईशान किशन - 966 गेंद
सिर्फ 71 गेंदों में शतक, बने तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ इस दूसरे वनडे में ईशान किशन ने केवल 71 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह अब वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर ईयोन मोर्गन हैं, जिन्होंने 57 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2023 में 63 गेंदों में शतक लगाया था, और अब तीसरे स्थान पर ईशान किशन आ गए हैं। यह ईशान किशन के वनडे करियर का तीसरा शतक है।
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) - 57 गेंदें (मैनचेस्टर साल 2019)
- रोहित शर्मा (भारत) - 63 गेंदें (दिल्ली, साल 2023)
- ईशान किशन (भारत) - 71 गेंदें (लखनऊ, साल 2026)
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 76 गेंदें (साल 2023, मुंबई)
- शुभमन गिल - 77 गेंदें (साल 2026, लखनऊ)
Comments
0 comment