25 साल में ही सफेद होने लगे बाल? डाइट में जोड़ें ये 5 चीजें, बुढ़ापे तक काले और चमकदार रहेंगे केश जीवनशैली एक घंटा पहले 2
असमय सफेद होते बालों की समस्या आज स्कूली बच्चों से लेकर युवाओं तक को परेशान कर रही है। पोषक तत्वों से भरपूर 5 प्राकृतिक चीजों को रोजाना खानपान में शामिल कर बालों को लंबे समय तक काला, मजबूत और घना बनाए रखा जा सकता है।

आज के समय में सफेद बालों की शिकायत सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रह गई है। 20 से 25 साल के युवा ही नहीं, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों के बाल भी समय से पहले सफेद नजर आने लगे हैं। इसकी एक बड़ी वजह खानपान में पोषक तत्वों की कमी मानी जाती है, हालांकि इसके पीछे और भी कई कारण जिम्मेदार होते हैं।

घटिया गुणवत्ता वाला शैंपू और केमिकल से भरे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी बालों को असमय सफेद बना सकता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि कम उम्र में आपके बाल सफेद न हों, तो आज से ही अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर लें। इनसे बालों को चमक और मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही वे लंबे समय तक काले और घने बने रहेंगे। यहां ऐसी 5 प्राकृतिक चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो बालों को सफेद होने से बचाने में मदद करती हैं।

1. आंवला

आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होता है। यह समय से पहले बाल सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने और बालों को भीतर से पोषण देने में मददगार साबित हो सकता है। इसे कई तरीकों से अपने आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है:

  • ताजे फल या फर्मेंटेड रूप में।
  • आंवला पाउडर (3 ग्राम) को आधा चम्मच घी के साथ।
  • 5–10 मिलीलीटर आंवला जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट लें।
  • बच्चों के लिए आंवला कैंडी के रूप में।
  • हेयर ऑयल में आंवला मिलाकर बालों पर लगाएं।

2. काला तिल

काला तिल मेलानोसाइट्स यानी बालों को रंग देने वाली कोशिकाओं की सक्रियता को बढ़ावा देता है और बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसे इस तरह खाया जा सकता है:

  • भोजन के बाद मुखवास के रूप में, करीब 1 बड़ा चम्मच प्रतिदिन।
  • तिल के लड्डू या चिक्की के रूप में।
  • गेहूं के आटे में मिलाकर।

इसके अलावा काले तिल का तेल भी स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर बनाने और विटामिन B की मौजूदगी के कारण बालों को पोषण देने में सहायक माना जाता है।

3. काली किशमिश

काली किशमिश आयरन और विटामिन C का प्राकृतिक स्रोत है, जो बालों की रंगत बनाए रखने और उनके विकास में मदद कर सकती है। सेवन का सही तरीका यह है कि 5-6 काली किशमिश को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।

4. करी पत्ता

करी पत्ता विटामिन A, B, C और B12 के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह बाल झड़ने की समस्या को कम करने और समय से पहले बाल सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मददगार हो सकता है। इसे आहार में शामिल करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

  • रोजाना सब्जियों और दूसरे व्यंजनों में डालकर इस्तेमाल करें।
  • 5–10 करी पत्तों को पानी में उबालकर उसका सेवन करें।
  • बच्चों के लिए आंवला और करी पत्ते की चटनी बनाएं।

5. सुवर्ण सिद्ध घृत

यह A2 गाय के घी में 24 कैरेट सोने के सूक्ष्म तत्वों के साथ तैयार किया जाने वाला आयुर्वेदिक घृत माना जाता है। आयुर्वेद में इसके कई संभावित फायदे बताए गए हैं:

  • बालों की प्राकृतिक रंगत बनाए रखने में सहायता करता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को मजबूती देता है।
  • स्मरण शक्ति और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने में मददगार है।
  • पाचन और नींद में सुधार लाता है।
  • शरीर की कोशिकाओं को गहराई से पोषण देता है।
चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!