जीवनशैली
एक घंटा पहले
1
विचारों
हर लड़का एक परफेक्ट और आकर्षक फिजीक चाहता है। चौड़ी छाती, कसरती एब्स और भरे-भरे बाइसेप्स पाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन अक्सर शरीर के एक बेहद अहम हिस्से यानी गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि बॉडी भले ही मस्कुलर दिखे, पर पतली और कमजोर गर्दन पूरे लुक को फीका कर देती है।
एक चौड़ी और मजबूत गर्दन न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को दमदार और मैनली लुक देती है, बल्कि कपड़ों की फिटिंग को भी निखार देती है। खासकर शर्ट और टी-शर्ट के कॉलर में यह फर्क साफ नजर आता है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपकी गर्दन चौड़ी नहीं हो रही, तो टेंशन छोड़ दीजिए। यहां बताई गई 5 आसान एक्सरसाइज को रोजाना करके आप सिर्फ दो हफ्ते में अपनी नेक को मस्कुलर शेप दे सकते हैं।
शुरू करने से पहले वॉर्म-अप जरूरी
गर्दन शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है, इसलिए किसी भी एक्सरसाइज में जल्दबाजी ठीक नहीं। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कम से कम 2 मिनट तक गर्दन को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाकर वॉर्म-अप जरूर करें, ताकि मांसपेशियों पर अचानक खिंचाव न पड़े।
नेक कर्ल्स (Neck Curls)
यह गर्दन के सामने वाले हिस्से यानी एंटीरियर मसल्स को टारगेट करने की सबसे बेहतरीन और सुरक्षित एक्सरसाइज मानी जाती है।
कैसे करें
सबसे पहले एक फ्लैट बेंच पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। ध्यान रहे कि आपका सिर बेंच के किनारे से थोड़ा बाहर, यानी हवा में रहे। अब धीरे-धीरे अपने सिर को नीचे ले जाएं और फिर छाती की तरफ ऊपर की ओर उठाएं।
प्रो-टिप
शुरुआत में इस एक्सरसाइज को बिना किसी वजन के करें। जब गर्दन में थोड़ी मजबूती आ जाए, तो सिर पर एक हल्का तौलिया रखकर उसके ऊपर छोटा सा डंबल या प्लेट रख सकते हैं। इसके 15 से 20 रैप्स के 3 सेट करें।
Comments
0 comment