राजस्थान का मशहूर लाल मास कभी चखा है? घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं ये लाजवाब डिश जीवनशैली एक घंटा पहले 2
मथानिया मिर्च से तैयार होने वाला राजस्थानी लाल मास अपने गहरे रंग और बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है। जानें इसे घर पर बनाने की पूरी और आसान विधि।

लाल मास का नाम कानों में पड़ते ही नॉन वेज पसंद करने वालों के मुंह में पानी आ जाता है। यह राजस्थान की एक खास डिश है, जिसे जंगली मास के नाम से भी पुकारा जाता है। इसका असली जायका इसमें डाली जाने वाली मथानिया मिर्च से आता है। यह मिर्च खाने में बहुत ज्यादा तीखी नहीं होती, लेकिन इसका रंग और स्वाद बेमिसाल होता है। यही वजह है कि लाल मास तैयार करने में इसी मिर्च को चुना जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस व्यंजन को लाल मास क्यों कहा जाता है, तो इसकी वजह भी यही मथानिया मिर्च है, जो इसे गहरा लाल रंग देती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं मथानिया मिर्च वाली यह सरल रेसिपी।

जरूरी सामग्री

मैरिनेशन के लिए

  • 1 किलो मटन
  • 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (70% लहसुन + 30% अदरक)

ग्रेवी के लिए

  • ¼ कप घी
  • 2-3 लौंग
  • 10 काली मिर्च
  • 2 छोटी इलायची
  • 1 बड़ी इलायची
  • 250 ग्राम कटा हुआ प्याज
  • मैरिनेटेड मटन
  • नमक स्वादानुसार
  • 20 मथानिया मिर्च का पेस्ट (भीगी हुई मिर्च का इस्तेमाल करें)
  • 200 ग्राम दही
  • 1.5 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • सरसों का तेल

लाल मास बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले मथानिया मिर्च को पानी में डालकर 1 से 2 घंटे के लिए भिगो दें। समय पूरा होने पर मिर्च को पानी से बाहर निकालें और मिक्सी जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

स्टेप 2: अब मटन को अच्छी तरह धो लें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर 1-2 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें।

स्टेप 3: मैरिनेशन के बाद मटन को फ्राई कर लें। इसके बाद एक बड़ा बर्तन लें, जिसमें लाल मास तैयार करना है, और उसमें एक कप सरसों का तेल डालें।

स्टेप 4: तेल गर्म होने पर इसमें कटा हुआ प्याज, छोटी इलायची, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालकर हल्का भून लें। जब प्याज ब्राउन रंग का हो जाए, तब इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डाल दें।

स्टेप 5: मटन को कुछ देर अच्छे से भूनें, क्योंकि भूनने से ही लाल मास का रंग निखरकर आता है। भूनते समय मटन पानी छोड़ेगा, इसलिए इसे तब तक पकाएं जब तक पानी पूरी तरह सूख न जाए।

स्टेप 6: जब मटन का रंग बदलने लगे, तब इसमें मथानिया मिर्च का पेस्ट डालकर भून-भूनकर पकाएं। जब यह 70 प्रतिशत तक पक जाए, तो बर्तन को ढककर पकने दें।

स्टेप 7: जब तक लाल मास पक रहा है, तब तक दही का पेस्ट तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में दही, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और भुना जीरा पाउडर अच्छी तरह मिलाएं और इसे पक रहे मटन में डाल दें। इसके बाद मटन को 30 मिनट तक ढककर पकाएं। आखिर में धनिया पत्ते से सजाकर गरमागरम परोसें।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!