उपनाम: यूपी अपराध
प्रतापगढ़: दरोगा पर लगा युवती के रेप का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर होटलों में बनाए शारीरिक संबंध
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला ने पुलिस उपनिरीक्षक पर शादी का वादा करके लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस विभाग ने आरोपी दरोगा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
21 साल का युवक बना घूम रहा था फर्जी ब्रिगेडियर, संवेदनशील सैन्य इलाके में एक चूक से खुल गई पोल
शाहजहांपुर के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बता रहे 21 साल के युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी बातों के विरोधाभास और बरामद नकली सामान ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
सीतापुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री को बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, लखनऊ रेफर
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के बनिहार गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री सुखदीप सिंह को बाइक सवार तीन हमलावरों ने पीठ में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
लखनऊ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला, युवती को जबरन सीरिया ले जाने का आरोप
लखनऊ के PGI इलाके में 21 साल की एक युवती को धर्म बदलवाने, ब्लैकमेल करने और जबरन सीरिया ले जाने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई न होने से हालात बिगड़ गए।
उन्नाव में मंदिर बनवा रहे 70 वर्षीय संत की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में आक्रोश
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में मोहल्ले में मंदिर बनवा रहे 70 वर्षीय संत मिलन दास की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
लखनऊ में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर खुद खाया जहर; अस्पताल में चल रहा इलाज
लखनऊ के माल इलाके में 55 वर्षीय जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी 47 वर्षीय पत्नी मोनिका सिंह की चाकू से हत्या कर दी और बाद में खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा महंगा, झांसी पुलिस ने युवक को दबोचकर भेजा जेल
झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में कार में बैठकर तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमित वर्मा हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।
राजभर समाज की हत्याओं पर ओपी राजभर का अखिलेश पर वार, गिनाए एक-एक मामले, पीडीए पर साधा निशाना
सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए राजभर समाज के लोगों की हत्या के कई मामले गिनाए और उनके पीडीए फॉर्मूले पर तीखा हमला बोला।
हाथरस: साहब सिंह बनकर रचाई शादी, सच खुलने पर सादिक ने पत्नी को पीट-पीटकर बेहोश छोड़ा सड़क किनारे
हाथरस में सादिक खान ने नाम बदलकर एक युवती से शादी रचा ली। असलियत सामने आने पर विरोध करने वाली पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।