G7 शिखर सम्मेलन: फ्रांस के एवियन पहुंचे पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से होगी मुलाकात विश्व एक घंटा पहले 3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर G7 समिट में शामिल होने एवियन पहुंचे। इस दौरान वे कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

G7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को G7 समिट में भाग लेने के लिए फ्रांस के एवियन शहर पहुंच गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर वे इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एक साझेदार देश के रूप में भारत 13वीं बार इस समिट का हिस्सा बन रहा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी G7 नेताओं की बैठक में लगातार सातवीं बार भाग ले रहे हैं।

वर्किंग सेशन में लेंगे हिस्सा

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी G7 देशों के नेताओं, सहयोगी राष्ट्रों तथा वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक वर्किंग सेशन में शामिल होंगे। इस सत्र का विषय "नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना" रखा गया है। माना जा रहा है कि इसमें होने वाली बातचीत वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के इर्द-गिर्द केंद्रित रहेगी।

कई नेताओं से होगी द्विपक्षीय वार्ता

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की संभावना है।

ट्रंप के साथ बैठक 17 जून को

व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नेता 17 जून को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस वार्ता में मुख्य रूप से प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अब तक हुई प्रगति पर चर्चा होगी।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!