जीवनशैली
एक घंटा पहले
3
3
विचारों
विचारों
बारिश के मौसम में चाय के साथ अगर आप कुछ हल्का और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो मसाला पीनट चाट एक बढ़िया विकल्प है। यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।
मॉनसून के मौसम में जब हल्की ठंडक के बीच शाम की चाय का दौर चलता है, तो उसके साथ कुछ चटपटा खाने का मन हर किसी का करता है। ज्यादातर घरों में इस वक्त समोसे और पकौड़ों की ही पहली पसंद बनते हैं, लेकिन तली-भुनी इन चीजों में तेल की भरपूर मात्रा सेहत पर भारी पड़ सकती है। आजकल लोग अपने खानपान को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में मसाला पीनट चाट एक ऐसा स्नैक है जो स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर रहता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और यह महज कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
जरूरी सामग्री
- 2 कप भुनी हुई मूंगफली
- 1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 नींबू का रस
- थोड़ा सा सेव
- गार्निश के लिए अनार के दाने
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुनी हुई मूंगफली डाल दें। अगर आप बिना नमक वाली मूंगफली इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें स्वादानुसार नमक भी मिला लें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- सब कुछ अच्छी तरह मिल जाने पर ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और एक बार फिर सारी सामग्री को मिला लें। नींबू का रस इसमें हल्की खटास घोल देगा।
- सर्व करने से ठीक पहले ऊपर से थोड़ा सा सेव और अनार के दाने डालें तथा धनिया पत्ती से गार्निश करके इसका लुत्फ उठाएं।
Comments
0 comment