टीचर भर्ती की तैयारी के लिए सीकर की ये 5 कोचिंग बनीं पहली पसंद, दूर-दराज से पहुँचते हैं अभ्यर्थी करियर एक घंटा पहले 2
'शिक्षा नगरी' सीकर शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र है। कलाम एकेडमी, प्रयास क्लासेज, अमृतकृपा एकेडमी, जीत क्लासेज और श्री राम क्लासेस यहाँ की वे पाँच प्रमुख कोचिंग हैं, जहाँ अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यर्थी तैयारी करते हैं।

राजस्थान का सीकर जिला 'शिक्षा नगरी' के रूप में पहचाना जाता है। यहाँ JEE, NEET और NDA जैसी परीक्षाओं के साथ-साथ कई तरह की सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश के 16 राज्यों से विद्यार्थी पहुँचते हैं। इसी कड़ी में यहाँ की उन पाँच चुनिंदा कोचिंग संस्थाओं की चर्चा हो रही है, जो अध्यापक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं। इन संस्थानों में सिर्फ सीकर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मार्गदर्शन लेने आते हैं।

कलाम एकेडमी सीकर

सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिहाज से यह सीकर की अग्रणी कोचिंग में गिनी जाती है। यहाँ अध्यापक भर्ती परीक्षा के साथ-साथ RAS की तैयारी भी कराई जाती है, जिसके लिए यह संस्थान खासतौर पर जाना जाता है। एक्सपर्ट शिक्षकों की मदद से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में पढ़ाई होती है। यहाँ के नोट्स अध्यापक भर्ती परीक्षाओं के लिए संजीवनी माने जाते हैं। यह कोचिंग सीकर के नवलगढ़ रोड पर स्थित है।

प्रयास क्लासेज

यह संस्थान नवलगढ़ रोड पर उद्योग नगर थाने के सामने वाली गली में है और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ रीट (लेवल-1 और लेवल-2) के लिए विशेष फाउंडेशन बैच चलाए जाते हैं और नियमित टेस्ट सीरीज का आयोजन होता है। अनुभवी शिक्षकों की टीम स्टडी-ओरिएंटेड कक्षाएं संचालित करती है और तैयारी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम से भी कराई जाती है।

अमृतकृपा एकेडमी

यह भी सीकर की प्रमुख कोचिंग में शामिल है, जहाँ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। केवल शिक्षक भर्ती ही नहीं, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी यह संस्थान जाना जाता है। यहाँ अनुभवी शिक्षक पढ़ाते हैं और फाउंडेशन बैच भी उपलब्ध रहते हैं। अपने डिजिटल क्लासरूम और बेहतरीन अध्ययन सामग्री के लिए भी यह कोचिंग चर्चित है।

जीत क्लासेज

शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी यह कोचिंग पहचानी जाती है। यह संस्थान अभ्यर्थियों के कॉन्सेप्ट क्लियर कराने में विशेष भूमिका निभाता है। यहाँ नियमित डाउट सॉल्विंग सेशन होते हैं, जिससे अभ्यर्थियों की शंकाएं तुरंत दूर हो जाती हैं। समय-समय पर मोटिवेशनल सेमिनार भी कराए जाते हैं और अनुभवी शिक्षकों की टीम सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराती है।

श्री राम क्लासेस

यह संस्थान रीट, आरपीएससी (1st, 2nd, 3rd Grade) और CTET जैसी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन माना जाता है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए नोट्स परीक्षा के दौरान कॉन्सेप्ट स्पष्ट करने में मददगार साबित होते हैं। यहाँ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी कराई जाती है और कक्षा के दौरान उठने वाले डाउट्स वहीं हल कर दिए जाते हैं। किताबों के साथ-साथ कोचिंग द्वारा बनाए गए विशेष नोट्स भी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!