हिजबुल्लाह पर इजरायली कार्रवाई से नाखुश ट्रंप, बोले- अब यह जिम्मेदारी सीरिया को सौंपी जाए विश्व एक घंटा पहले 3
जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि यह जिम्मेदारी सीरिया को संभालनी चाहिए। ट्रंप के मुताबिक इजरायल का यह रवैया ईरान के साथ होने वाली बड़ी डील को नुकसान पहुंचा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की लड़ाई के तरीके पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। फ्रांस में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह से निपटने की कमान अब सीरिया के हाथों में होनी चाहिए।

इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए ट्रंप ने कहा कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच यह टकराव हद से ज्यादा लंबा खिंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इजरायल बहुत लंबे समय से हिजबुल्लाह से लड़ रहा है और इसमें बहुत सारे लोग मारे जा रहे हैं। जब आप किसी एक व्यक्ति को तलाश रहे हों, तो हर बार पूरी अपार्टमेंट बिल्डिंग को गिरा देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन इमारतों में बहुत से लोग रहते हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि वे सभी हिजबुल्लाह के सदस्य नहीं होते।"

ईरान के साथ संभावित समझौते पर असर

ट्रंप ने इस बात पर भी चिंता जताई कि इजरायल के इस रवैये से ईरान के साथ होने वाले बड़े समझौते पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि इजरायल ने लेबनान और हिजबुल्लाह के मामले को कैसे संभाला। उन्हें यह काम तेजी से करना चाहिए था। यह मामला बस खिंचता ही जा रहा है। और जब ऐसा होता है, तो इससे उस बड़ी डील पर बुरा असर पड़ता है, और वह डील ईरान के साथ है।"

ट्रंप विशेष रूप से रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह पर हुए इजरायली हमले से खफा नजर आए। यह हमला अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते की घोषणा से ठीक दो घंटे पहले अंजाम दिया गया था।

सीरिया को सौंपना चाहते हैं कमान

डोनाल्ड ट्रंप ने राय दी कि सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा हिजबुल्लाह के खिलाफ इस लड़ाई को कहीं ज्यादा बेहतर और कारगर ढंग से संभाल सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने इजरायल को सुझाव दिया है कि वे हिजबुल्लाह से निपटने का जिम्मा सीरिया को सौंप दें। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि वे यह काम ज्यादा बेहतर तरीके से करेंगे।"

सीरियाई राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, "वे बहुत काबिल हैं और मेरे लिए वे बहुत अच्छे रहे हैं। मैंने उनसे जो कुछ भी मांगा, उन्होंने उन सभी चीजों की हिफाजत की है... और अगर इजरायल बाकी लोगों को मारे बिना यह काम नहीं कर सकता, तो वे यह काम कर देंगे। सीरिया यह काम कर देगा।"

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!