उत्तराखंड
एक घंटा पहले
2
विचारों
मसूरी के एक होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह प्रक्रिया देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टरों के एक पैनल की मौजूदगी में पूरी की जाएगी और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विशाखापट्टनम मूल की पी. राधा गायत्री अपने पति के साथ घूमने के लिए मसूरी पहुंची थीं। दोनों दिल्ली से उत्तराखंड की यात्रा पर निकले थे और मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित होम स्टे में रुके हुए थे, जहां महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
कमरे से क्या-क्या मिला
पुलिस के अनुसार सोमवार को महिला का शव होम स्टे के कमरे में नग्न अवस्था में मिला था और बिस्तर पर खून के निशान पाए गए। मौके से शराब की खाली बोतलें तथा अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद कर कब्जे में ले लिए गए हैं।
मसूरी पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
दोनों आईटी प्रोफेशनल, आठ महीने पहले हुई थी शादी
राधा गायत्री अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ यहां आई थीं। दोनों की शादी महज 8 महीने पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों आईटी क्षेत्र से जुड़े पेशेवर हैं—पत्नी गुरुग्राम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थीं, जबकि पति पुणे में नौकरी करते हैं।
पति का कहना है कि जब वह सुबह नींद से जागे तो उन्होंने पत्नी को बेहोश पड़ा पाया।
पति से पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच के तहत मृतका के पति से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
Comments
0 comment