ज्योतिष
एक घंटा पहले
2
विचारों
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों का दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है। आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज कृतिका नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। खास बात यह है कि आज सूर्य और चंद्रमा दोनों ही वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं। आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि बिजनेस, करियर और लव लाइफ के नजरिए से वृषभ जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन कैसा बीतने वाला है।
कैसा रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय का कहना है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय भी सतर्कता बरतें और अपने से बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना न भूलें।
बिजनेस में बड़े फैसलों से होगा लाभ
व्यवसाय से जुड़े वृषभ जातक आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आप अपने कारोबार से संबंधित बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस में बॉस की बातों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। चाहें तो आज नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं।
SIP में निवेश रहेगा फायदेमंद
निवेश की योजना बना रहे वृषभ जातक आज SIP में पैसा लगा सकते हैं। यह छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपको बड़ा रिटर्न देगी। सुरक्षित रिटर्न के लिए आप सरकारी योजनाओं में भी पैसा निवेश कर सकते हैं।
पार्टनर को दें भरपूर समय
आज वृषभ जातकों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए अपने रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर को जितना अधिक समय देंगे, आपका रिश्ता उतना ही मधुर बनेगा। विवाहित लोगों का दिन सामान्य रहेगा और वे आज बाहर डिनर पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
शनिदेव की करें आराधना
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 9 है। वृषभ राशि के जातक आज शनिदेव की पूजा-अर्चना अवश्य करें। शनि मंदिर जाकर किसी जरूरतमंद को पक्का भोजन कराएं, इससे आपके संकट दूर होंगे।
Comments
0 comment