धनिया के बीज भी घटा सकते हैं बैली फैट, पेट की चर्बी कम करने के लिए 21 दिन ऐसे करें सेवन जीवनशैली एक घंटा पहले 3
गर्मियों में मीठे ठंडे पेय और कम चलने-फिरने से पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है। आयुर्वेद के अनुसार धनिया के बीज पित्त को संतुलित कर और ब्लड शुगर घटाकर बेली फैट कम करने में मदद कर सकते हैं।

आमतौर पर लोग मानते हैं कि गर्मी के मौसम में वजन जल्दी घटता है, क्योंकि इस दौरान प्यास ज्यादा लगती है, पसीना खूब आता है और भूख कुछ कम हो जाती है। लेकिन हकीकत इससे उलट है। असल में यही वह मौसम है जब पेट के आसपास की चर्बी सबसे तेजी से बढ़ती है। आइए जानते हैं कि इस दौरान बैली फैट क्यों बढ़ता है और धनिया के बीज इसे घटाने में किस तरह कारगर साबित होते हैं।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है पेट की चर्बी?

तेज गर्मी की वजह से लोग टहलना कम कर देते हैं और इसके बदले कोल्ड्रिंक्स, लस्सी तथा चीनी वाली शिकंजी जैसी ठंडी चीजों का सेवन बढ़ा देते हैं। इन सभी चीजों में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो बार-बार इंसुलिन को स्पाइक करती है। इससे शरीर को संकेत मिलता है कि वह इस अतिरिक्त शुगर को फैट में बदल दे और यही फैट पेट के आसपास जमा होने लगता है।

बेली फैट घटाने में कैसे फायदेमंद है धनिया?

आयुर्वेद के अनुसार, धनिया के बीज त्रिदोषशामक होते हैं, यानी ये वात, पित्त और कफ तीनों को संतुलित करते हैं। गर्मियों में पित्त बढ़ जाता है, जिससे पाचन कमजोर पड़ता है और शरीर में सूजन तथा मोटापा बढ़ता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर धनिया पित्त को शांत करता है और शरीर की सूजन कम करता है। कई अध्ययनों के अनुसार, धनिया के बीज ब्लड शुगर लेवल और ब्लड ग्लूकोज को घटाते हैं। इस तरह यह शुगर स्पाइक को नियंत्रित करके पेट के पास चर्बी जमने की रफ्तार को धीमा कर देता है और बेली फैट को काबू में रखने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

रात को सोने से पहले दो चम्मच धनिया के बीज एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को हल्का उबाल लें और फिर छानकर उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसमें किसी भी तरह की मीठी चीज नहीं मिलानी है। इस पानी को लगातार 21 दिनों तक पिएं, इससे आपको सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

शाम के सात बजे से पहले रात का खाना खा लें, क्योंकि देर रात भोजन करने से बेली फैट तेजी से बढ़ता है। कोल्ड्रिंक से परहेज करें और इसकी जगह नींबू पानी को शामिल करें। साथ ही हर सुबह कम से कम बीस मिनट तक टहलने की आदत डालें।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!