कम पूंजी में शुरू करें अपना कारोबार, ये 8 छोटे धंधे बन सकते हैं अच्छी आमदनी का साधन करियर 13 घंटे पहले 4
नौकरी के साथ या उसके बिना, कम लागत में भी अपना छोटा बिजनेस शुरू किया जा सकता है। यहां ऐसे 8 आसान कारोबार के विचार दिए गए हैं, जो सही प्लानिंग और मेहनत से कमाई का मजबूत जरिया बन सकते हैं।

आज के दौर में बहुत से लोग नौकरी के साथ-साथ या नौकरी के बिना भी अपना छोटा कारोबार खड़ा करना चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि शुरुआत आखिर कहां से की जाए। अक्सर यह सोच हावी रहती है कि बिजनेस खड़ा करने के लिए मोटी रकम जरूरी है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अगर योजना सही हो और मेहनत पूरी हो, तो बहुत कम लागत में भी बढ़िया काम की नींव रखी जा सकती है। यहां ऐसे ही कुछ आसान बिजनेस आइडिया बताए जा रहे हैं।

1. ब्रेकफास्ट ज्वाइंट

कम पैसों में काम शुरू करना हो तो नाश्ते की दुकान एक बेहतर विकल्प है। सबसे पहले ऐसी जगह तलाशें जहां स्कूल, कॉलेज या दफ्तर अधिक संख्या में हों। शुरुआत में ज्यादा आइटम रखने की जरूरत नहीं, सिर्फ चाय, पराठा, पोहा या समोसे से काम चलाया जा सकता है। अगर स्वाद बढ़िया और साफ-सफाई का स्तर अच्छा रहा, तो ग्राहक खुद-ब-खुद जुड़ते जाएंगे और धीरे-धीरे कमाई भी मजबूत होती जाएगी।

2. जूस और शिकंजी काउंटर

अगर आप कम निवेश में रोजाना कमाई चाहते हैं, तो जूस और शिकंजी का काउंटर अच्छा रहता है। इसके लिए भीड़भाड़ वाली जगह जैसे बाजार या अस्पताल के आसपास का इलाका चुनें और मौसमी फलों से जूस बनाकर बेचें, ताकि लागत कम बनी रहे। ताजगी और सफाई का खास ध्यान रखें। स्वाद और गुणवत्ता बेहतर हुई तो ग्राहक बार-बार लौटेंगे और आमदनी तेजी से बढ़ सकती है।

3. टिफिन सर्विस और कुकरी क्लास

अगर खाना बनाना आपको पसंद है, तो टिफिन सर्विस से शुरुआत की जा सकती है। पहले आसपास के दफ्तरों या छात्रों से बातचीत कर उनकी जरूरत को समझें। कम लोगों के साथ काम शुरू करें, ताकि गुणवत्ता बनी रहे। अगर आप नई-नई रेसिपी सिखा सकते हैं, तो कुकरी क्लास भी चला सकते हैं। यह कारोबार भरोसे और स्वाद के दम पर ही आगे बढ़ता है।

4. फोटोग्राफी

फोटो खींचने का शौक रखने वालों के लिए यह शौक कमाई में बदल सकता है। शुरुआत छोटे आयोजनों से करें, ताकि अनुभव हासिल हो सके। अपने काम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहें, जिससे लोग आपके हुनर से वाकिफ हो सकें। धीरे-धीरे शादी और बड़े समारोहों के ऑर्डर मिलने लगते हैं और काम का दायरा बढ़ता चला जाता है।

5. हस्तनिर्मित सामान

हाथ से चीजें बनाने का शौक है तो यह काम घर से भी शुरू किया जा सकता है। पहले थोड़ी मात्रा में सामान बनाकर लोगों की पसंद को परखें। आजकल ज्वेलरी, पर्स और सजावटी सामान की खूब मांग है। बिक्री की शुरुआत सोशल मीडिया या स्थानीय बाजार से की जा सकती है। डिजाइन में लगातार नए प्रयोग करते रहना इस काम की खासियत है। चूंकि लोग अब यूनिक और हाथ से बनी चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, इसलिए कम लागत में भी अच्छा मुनाफा संभव है।

6. ब्लॉगिंग और यूट्यूब

किसी विषय पर बात करना या जानकारी साझा करना अच्छा लगता है, तो ब्लॉगिंग या यूट्यूब बेहतरीन जरिया बन सकता है। शुरुआत में ऐसा विषय चुनें, जिस पर आप लंबे समय तक काम कर सकें। नियमित रूप से कंटेंट डालना बेहद जरूरी है। शुरू में भले ही कम लोग जुड़ें, लेकिन दर्शकों की संख्या बढ़ने पर विज्ञापन और प्रमोशन से कमाई होने लगती है। आज कई लोग इससे लाखों रुपये कमा रहे हैं।

7. सिलाई और कढ़ाई

सिलाई और कढ़ाई ऐसा काम है, जिसे घर बैठे शुरू किया जा सकता है। शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में सिलाई किए कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। महिलाएं घर रहकर ही इस काम से अच्छी कमाई कर सकती हैं। डिजाइनर फिटिंग बढ़िया रही तो ऑर्डर धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं और इसे आगे चलकर बुटीक के रूप में भी विस्तार दिया जा सकता है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!