उपनाम: इमरजेंसी लैंडिंग
तेल अवीव से वियना जा रहे विमान में बम की धमकी, बुल्गारिया में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
इजरायल से ऑस्ट्रिया जा रहे एक यात्री विमान को बीच हवा में बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे बुल्गारिया की राजधानी में सुरक्षित उतारा गया।
फ्यूल लीक, इंजन फेल और नशे में पायलट: एयर इंडिया की उड़ानों में आखिर हो क्या रहा है?
एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी खराबी और सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसने यात्रियों के मन में एयरलाइंस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 186 यात्रियों के साथ चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान में हवा में तकनीकी दिक्कत आने के बाद चेन्नई में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 186 यात्री सुरक्षित हैं।
गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में आई खराबी
गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में खराबी के बाद पायलटों ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई है।
हवा में अचानक बिगड़ी मुख्य पायलट की तबीयत, 147 यात्रियों वाले विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक मुख्य पायलट की तबीयत बेहद खराब हो गई, जिसके बाद 147 यात्रियों वाले विमान की डेट्रॉइट में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
महाराष्ट्र: खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे चार लोग
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में विजिबिलिटी कम होने के कारण एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर को झील के पास सुरक्षित उतरना पड़ा। इस घटना में सभी चार यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
हवाई सफर पर उठते सवाल: कभी नशे में धुत पायलट तो कभी हवा में बंद हुआ एसी, क्या असुरक्षित हो रही हैं उड़ानें?
हाल ही में विमानन क्षेत्र से जुड़ी कई ऐसी चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने हवाई यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
असम में एनएच-15 पर बनेगा विशाल फोर-लेन कॉरिडोर, कैबिनेट ने 23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर 135.871 किलोमीटर लंबे हाईवे और देश भर में बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए 'गोबरधन' योजना को मंजूरी दी है।
अरब सागर में अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, चालक दल का एक सदस्य लापता, राहत कार्य जारी
अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के एक MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में समुद्र में उतारना पड़ा, जिसके बाद से चालक दल का एक सदस्य लापता है।
हवा में बिगड़ी यात्री की हालत, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कर बचाई गई जान
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-322 में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने पर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। समय रहते इलाज मिलने से यात्री की जान बच गई।
लैंडिंग के बाद रनवे पर गेंद की तरह उछलता रहा विमान, फिर धमाके के साथ बना आग का गोला
डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर प्लेन रनवे पर बार-बार उछलने के बाद भीषण धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। हादसे में प्लेन पर सवार दोनों पायलट मारे गए।
डोमिनिकन रिपब्लिक में दर्दनाक विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ जेट, पायलट और को-पायलट की मौत
डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक अमेरिकी रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। विमान खाली था और हादसे के तुरंत बाद आग के गोले में तब्दील हो गया।