बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर के गमले में ही उगाएं ताजी अदरक, जानें एक्सपर्ट का आसान तरीका भारत एक घंटा पहले 2
कृषि अधिकारी के मुताबिक घर के गमले या खाली बगीचे में बेहद कम खर्च में अदरक उगाई जा सकती है और 6 से 7 महीने में ताजी अदरक तैयार हो जाती है।

अगर आप चाहते हैं कि रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली अदरक के लिए बार-बार बाजार न जाना पड़े, तो इसका हल आपके घर के गमले में ही मौजूद है। थोड़ी सी देखभाल और सही तरीके से आप अपने आंगन या खाली पड़े बगीचे में ताजी अदरक उगा सकते हैं। यह एक ऐसी मसाले वाली खेती है जो चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ रसोई को भी लाजवाब बना देती है।

कृषि अधिकारी ने दी जानकारी

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने बताया कि अगर आप अपने घर के गमले में या खाली पड़े मैदान के बगीचे में अदरक लगाना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है। उनके अनुसार 6 से 7 महीने में अदरक आना शुरू हो जाती है और इसके बाद आपको रोजाना ताजी अदरक मिलती रहती है।

उन्होंने बताया कि यह ऐसी फसल है जो चाय का स्वाद भी बढ़ाती है और किचन को भी बेहतरीन बनाती है। रसोई में जब भी कोई सब्जी बनती है तो सबसे पहले अदरक की ही जरूरत पड़ती है। खास बात यह है कि यह बहुत ही कम राशि में घर पर ही पैदा की जा सकती है।

बारिश से पहले लगाएं पौधा

अगर आप गमले में ऐसी सब्जी या मसाला लगाना चाहते हैं जो रोज ताजा मिलता रहे, तो बारिश के पहले गमले में अदरक लगाई जा सकती है। पौधे लगाने के 15 से 20 दिन में अंकुरण शुरू हो जाता है और 7 से 8 महीने में अदरक तैयार हो जाती है। इसके लिए 12 से 15 इंच गहरा गमला लें और उसमें 7 से 8 इंच पर बाजार से लाई हुई मोटी और बड़ी अदरक की गांठ लगा दें। नियमित रूप से पानी देते रहें और गमले को ऐसी जगह रखें जहां चार-पांच घंटे धूप आती रहे।

इस तरह लगाएं अदरक

घर पर अदरक लगाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा गमला लें। उसमें 8 से 10 इंच पर एक गड्ढा बनाकर अदरक की गांठ डाल दें। गमले में पानी की निकासी के लिए एक छोटा छेद जरूर रखें। सुबह और शाम दो समय पानी देते रहें, जिससे 15 से 20 दिन में हरे-हरे पत्ते ऊपर आना शुरू हो जाएंगे।

नियमित पानी देने पर 7 से 8 महीने में पत्ते पीले होकर झड़ने लगते हैं, जो इस बात का संकेत है कि आपकी अदरक तैयार हो चुकी है। इसके बाद इसे खोदकर निकाला जा सकता है।

धूप और मिट्टी का रखें खास ध्यान

एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आप गमले में अदरक लगा रहे हैं तो उसे ऐसी जगह रखें जहां 8 घंटे धूप आती हो। वहीं अगर आप घर के बगीचे में लगा रहे हैं तो वहां भी सूर्य का प्रकाश आना जरूरी है।

मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए जिस गमले में अदरक लगा रहे हैं उसमें 30% काली मिट्टी, 50% गोबर खाद और 20% रेतीली मिट्टी मिला दें। इस मिश्रण से मिट्टी काफी उपजाऊ हो जाती है और पौधे की अच्छी बढ़त होती है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!