पंजाब
एक घंटा पहले
2
2
विचारों
विचारों
बठिंडा में मेगा रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान, उनके परिवार या किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है, और 2027 में मान का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बठिंडा में मेगा रोड शो किया और नगर निगम चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के चेहरों की खुशी को देखते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार साल के कामकाज से पंजाब की जनता बेहद संतुष्ट है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भगवंत मान का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है। इस मौके पर 'आप' पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Comments
0 comment