रेलवे भर्ती में कैसे आएगी तेजी? रेल मंत्री ने साझा की रणनीति, बीते एक साल में 43 हजार से अधिक को मिली नौकरी भारत 2 घंटे पहले 4
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने RRB की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 43 हजार 781 उम्मीदवारों को नौकरी दी गई और सभी विभागीय परीक्षाएं अब कंप्यूटर आधारित (CBT) तरीके से कराई जाएंगी।

Railway Recruitment: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और काम को तेजी से निपटाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अब सभी विभागीय परीक्षाएं CBT यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे टैबलेट-आधारित टेस्टिंग के दायरे को और बढ़ाने जा रहा है।

बीते वित्त वर्ष में 43 हजार 781 लोगों को मिली नौकरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 43 हजार 781 उम्मीदवारों को रेलवे में नियुक्ति दी गई। उनके अनुसार भारतीय रेलवे ने एक व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी पर आधारित प्रक्रिया अपनाकर भर्ती की रफ्तार बढ़ाई है।

पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 18 हजार 799 असिस्टेंट लोको पायलट, 14 हजार 298 टेक्नीशियन और 1 हजार 376 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की। सालाना भर्ती कैलेंडर के तहत घोषित होने वाली रिक्तियों की जानकारी को उम्मीदवारों ने काफी सराहा: अश्विनी वैष्णव

टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था की जरूरत पर बल

रेल मंत्री ने इसी दिन भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ RRB की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने अधिक पारदर्शी, सटीक और तकनीक पर आधारित प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

6 प्रमुख श्रेणियों में हुई नियुक्तियां

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में भर्ती की रफ्तार बढ़ाते हुए 6 प्रमुख श्रेणियों की 47 हजार 84 रिक्तियों के लिए प्रक्रिया पूरी की और कुल 43,781 उम्मीदवारों को नौकरी दी। विभिन्न श्रेणियों में घोषित रिक्तियों का ब्योरा इस प्रकार है:

  • असिस्टेंट लोको पायलट (ALP): 18,799
  • टेक्नीशियन: 14,298
  • सब-इंस्पेक्टर (SI): 452
  • कॉन्स्टेबल: 4,208
  • जूनियर इंजीनियर (JE)/DMS/CMA: 7,951
  • पैरामेडिकल कैटेगरी: 1,376
  • कुल: 47,084

15 भाषाओं में आयोजित होती है परीक्षा

प्रेस रिलीज में बताया गया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया बेहद जटिल और बड़े पैमाने पर संचालित होती है, जिसके तहत देश भर के कई शहरों और केंद्रों पर परीक्षा कराई जाती है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को समायोजित करने के लिए यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है। अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को 15 भाषाओं में कराया जाता है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!