विश्व
2 घंटे पहले
2
विचारों
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर 55 मिनट तक लंबी बातचीत की। इस दौरान ट्रंप ने पुतिन से साफ कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करना बेहद जरूरी है और इसमें वह हरसंभव मदद देने के लिए तैयार हैं।
यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप का रुख
क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के मुताबिक, ट्रंप ने दोहराया कि यूक्रेन संकट का हल निकाला जाना चाहिए और इस लड़ाई को रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ट्रंप यूरोपीय साझेदारों और कीव के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर यह बातचीत जी7 सम्मेलन में भी आगे बढ़ सकती है।
उशाकोव ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जल्द ही रूस का दौरा करेंगे। फिलहाल यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशें ठहरी हुई हैं, क्योंकि अमेरिका का ध्यान इस समय ईरान से जुड़े संघर्ष पर केंद्रित है।
ईरान डील पर भी हुई चर्चा
रविवार की इस फोन वार्ता में ट्रंप और पुतिन ने ईरान संघर्ष को लेकर समझौते की दिशा में चल रहे कूटनीतिक प्रयासों पर भी बात की। उशाकोव ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर भी चर्चा हुई।
ट्रंप ने पुतिन को बताया कि ईरान के साथ डील बेहद करीब है और उन्हें उम्मीद है कि इस मुश्किल लेकिन सफल बातचीत के नतीजे जल्द सार्वजनिक किए जा सकते हैं। उन्होंने पुतिन को इस डील की शर्तों के बारे में भी जानकारी दी। बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई भी दी।
यूक्रेन पर बढ़ता दबाव
उधर, यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन पर दबाव और बढ़ा दिया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, EU अधिकारियों का मानना है कि कीव ने पिछले साल दिसंबर में तय किए गए 10-प्वाइंट प्लान का केवल 15% हिस्सा ही पूरा किया है।
इन प्रस्तावित सुधारों में एंटी-करप्शन एजेंसियां, एंटी-करप्शन स्ट्रैटेजी और ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट्स जैसे अहम बिंदु शामिल हैं।
Comments
0 comment