उपनाम: उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मायावती की शुभकामनाएं, सुबह-सुबह भेजा बधाई संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बसपा प्रमुख मायावती ने सुबह-सुबह उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
नोएडा के सेक्टर-52 में मकान में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
नोएडा के सेक्टर-52 में एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
करोड़ों नहीं, लाखों बहे फिर भी कंठ सूखे: चंदौली के हिनौली में पानी की टंकी बनी महज दिखावा, घर-घर तक नहीं पहुंचा पीने का पानी
चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के हिनौली गांव में जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी डेढ़-दो साल बाद भी बेकार खड़ी है। पाइपलाइन बिछने के बावजूद किसी घर में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई और भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।
1947 की आजादी का गवाह कुआं! सुल्तानपुर के लोहरामऊ गांव में आज भी सुरक्षित है यह ऐतिहासिक जलस्रोत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लोहरामऊ गांव में स्थित यह कुआं 1947 में देश के आजाद होने की खुशी में बनवाया गया था। अब इसका पानी इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी ग्रामीण इसे एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संजोकर रखे हुए हैं।
'मनरेगा मजदूरों को भी हमसे ज्यादा मिलता है'.. मानदेय और सैलरी को लेकर भड़के संविदा कर्मी
मथुरा में सभी 10 ब्लॉकों के ब्लॉक सहायक कर्मी वेतन बढ़ाने और समय पर मानदेय देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें 6000 रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं, जो मनरेगा मजदूरों से भी कम है।
अयोध्या में राम कथा संग्रहालय तैयारी की ओर, 90 फीसदी निर्माण पूरा, जानिए क्या होगा खास
अयोध्या में बन रहे भव्य राम कथा संग्रहालय का करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां 7D तकनीक पर आधारित गैलरियों समेत कुल 20 गैलरियां श्रद्धालुओं को रामायण की घटनाओं का जीवंत अनुभव कराएंगी।
दिल्ली अग्निकांड के बाद देशभर में हड़कंप, सीएम योगी के कड़े निर्देश, जयपुर में ढहाई गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली की आग की घटना के बाद कई राज्यों में सुरक्षा को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। यूपी में विशेष सेफ्टी इंस्पेक्शन के आदेश, जयपुर में झुकी 5 मंजिला इमारत गिराई गई और दिल्ली में अवैध होटल-नर्सिंग होम पर सीलिंग की तैयारी है।
अलीगढ़-मुरादाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर पर तेज हुआ काम, 45 गांवों से होकर निकलेगा मार्ग, NHAI ने आरंभ किया सर्वे
अलीगढ़ और मुरादाबाद को जोड़ने वाले प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए NHAI ने भूमि सर्वेक्षण और अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह मार्ग करीब 45 गांवों से होकर गुजरेगा।
पंचायत चुनाव की तारीख बताए आयोग, हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से सख्ती से पूछा सवाल
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग से उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीख स्पष्ट करने को कहा है और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के सरकारी फैसले पर भी सवाल उठाया है।
मिर्जापुर का यह गांव, जहां 12 साल से जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी है पाबंदी, वजह चौंका देगी
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के गोपालपुर गांव में बीते 12 वर्षों से जमीन की रजिस्ट्री और खरीद-बिक्री ठप है। सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के चलते पूरा गांव परेशान है।
'पेपर बेहद आसान, हल करने में आया मजा' — UP TGT परीक्षा को छात्रों ने सराहा, पर दूसरी पाली में पहुंचे आधे ही
मिर्जापुर में टीजीटी परीक्षा दो पालियों में हुई, जिसमें अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया, लेकिन दोनों पालियों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
फाजिलनगर बना पावागढ़: योगी सरकार के नाम बदलने के फैसले के पीछे की असली कहानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के फाजिलनगर कस्बे का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया है। इसके पीछे इस स्थान का प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बताया गया है, जिसे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के परिनिर्वाण से जोड़ा जाता है।
सहारनपुर का 52 साल पुराना यह अनोखा आम का पेड़, जिसका फल लाखों लोग चख चुके पर नाम आज तक किसी को नहीं पता
सहारनपुर के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में मौजूद इस 52 साल पुराने आम के पेड़ की किस्म का नाम आज तक कोई नहीं जान पाया, इसलिए इसे 'बेनाम' आम कहा जाता है। कच्चे रहते हुए भी मीठा होने के कारण लोग इसे सलाद की तरह खाते हैं।
कुशपुर से सुल्तानपुर तक का सफर: किसने बसाई थी यह नगरी, भगवान कुश से जुड़ी अनूठी कहानी
मान्यता है कि सुल्तानपुर जिले को भगवान श्रीराम के बड़े पुत्र कुश ने मां गोमती के तट पर बसाया था और 13वीं शताब्दी के अंत तक यह कुशपुर, कुशावती या कुशभवनपुर कहलाता था। धार्मिक आस्था से लेकर राजनीति तक इस जिले का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है।