उपनाम: उत्तर प्रदेश
बरेली: मॉल की लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे 13 लोग, दम घुटने से लड़की हुई बेहोश
बरेली के एक मॉल में लिफ्ट खराब होने से 13 लोग अंदर फंस गए, जिससे हड़कंप मच गया। दम घुटने और गर्मी के कारण एक युवती बेहोश हो गई, जिसके बाद लोगों ने खुद दरवाजा तोड़कर अपनी जान बचाई।
उत्तर प्रदेश में सपा के खिलाफ पोस्टर वार, अखिलेश यादव पर लगे गंभीर आरोप
लखनऊ और रायबरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें यादववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
गोरखपुर में खौफनाक वारदात, 16 साल के किशोर ने भाई, भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने सगे भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।
बहराइच: लड़की को भगाने की घटना पर भारी बवाल, घरों में तोड़फोड़ और आटा चक्की फूंकी
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक युवती के अपहरण के बाद हालात बिगड़ गए और गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ ने कई घरों को निशाना बनाया और एक आटा चक्की को आग के हवाले कर दिया।
बहराइच: लड़की के गायब होने पर गांव में हिंसा, घर और आटा चक्की में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक युवती के लापता होने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, जिसके बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
जालौन में पति की हैवानियत: दूसरी महिलाओं से बात करने का विरोध किया तो पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक नवविवाहिता को उसके पति ने कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला के दूसरी महिलाओं से बातचीत करने का विरोध करने पर पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है।
कन्नौज में अखिलेश यादव का तंज, बोले- भाजपा को धर्म से कहीं अधिक धन से लगाव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
झांसी में बोले मुख्यमंत्री योगी, बुंदेलखंड अब विकास का नया मॉडल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे और राम मंदिर निर्माण को उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने विपक्ष पर समाज को बांटने और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश में घर के पास मिलेगी नौकरी, सरकार ने लॉन्च किया Blue DotsAI प्लेटफॉर्म
योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर से ब्लू डॉट्सएआई (Blue DotsAI) पहल की शुरुआत की है, जिसके जरिए राज्य के सभी 18 मंडलों में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में बड़ा मोड़, सचिव कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, फलाहारी बाबा पर लगाए गंभीर आरोप
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने फलाहारी बाबा को आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति बताते हुए उनके दावों को साजिश करार दिया है।
आगरा के होटल में पर्यटक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
आगरा के ताजगंज इलाके में एक होटल में ठहरे पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT की रिपोर्ट में देरी, चंपत राय के सहयोगियों पर उठे गंभीर सवाल
अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान चोरी की जांच कर रही विशेष जांच दल यानी SIT की रिपोर्ट आने में अभी और समय लगेगा। जांच में मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था और चंपत राय के करीबियों की भूमिका को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं।
बदायूं में प्यार का अजीबोगरीब ड्रामा, शादी की जिद के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब हंगामा किया। पुलिस की लंबी मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
बस्ती में फिरोजाबाद जैसा कांड करने की कोशिश, शादी से इनकार पर युवक ने मासूम को बनाया निशाना
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद शादी का दबाव बना रहे एक युवक ने इनकार करने पर चार साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।
मुरादाबाद: शहद की खेती से किसान कैलाश कुमार ने बदली अपनी किस्मत, लाखों की कर रहे कमाई
मुरादाबाद जिले के एक प्रगतिशील किसान कैलाश कुमार पारंपरिक खेती को छोड़ शहद के उत्पादन से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। वे एफपीओ के जरिए न केवल खुद कमाई कर रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी आत्मनिर्भर बना रहे हैं।