उपनाम: दुर्घटना
अहिल्यानगर में डंपर का कहर, युवती ने फुर्ती दिखाकर मौत को दी मात
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ने अपनी जान बचाने के लिए हैरतअंगेज साहस का परिचय दिया।
मुंबई: आईआईटी पवई कैंपस के हॉस्टल में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग झुलसे
मुंबई के आईआईटी पवई परिसर स्थित हॉस्टल नंबर-6 में गैस सिलेंडर की पाइप से रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं और सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
गुजरात में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को कुचला, 25 बेजुबानों की मौत
गुजरात के मोरबी जिले में एक भयावह सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और 30 से अधिक जानवर घायल हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ: खेलते-खेलते पानी से भरे बेसमेंट में गिरी 3 साल की मासूम, डूबने से दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में एक दुखद घटना में 3 साल की नंदिनी की बेसमेंट में डूबकर जान चली गई। खेलते समय बच्ची अचानक गहरे पानी में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई।
नाइजीरिया में सैन्य विमान हुआ हादसे का शिकार, 32 लोगों की गई जान
नाइजीरिया में एक हृदयविदारक विमान दुर्घटना में नाइजीरियाई वायुसेना के 32 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिसमें 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे। ओंडो राज्य में हुए इस हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
वडोदरा में सीएनजी पंप पर कार में हुआ भीषण विस्फोट, धमाके से उड़े परखच्चे
गुजरात के वडोदरा में शनिवार को एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया, गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।
महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 5 लोगों ने गंवाई जान
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से वर्धा जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं।
3 साल बीमारी से लड़े, काम पर लौटे तो लगा कलंक, टैक्सी ड्राइवर की बदकिस्मती की दर्दनाक कहानी
तीन साल तक गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर रहने वाले टैक्सी ड्राइवर दराब सिंह की वापसी एक हादसे के साथ हुई, जिसमें उनकी सवारी एक छात्रा की जान चली गई। अब दराब एक बार फिर गंभीर चोटों के कारण बेड रेस्ट पर हैं और पूरी तरह टूट चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, कबड्डी मैच के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, 23 लोग हुए घायल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कबड्डी मैच देखने के दौरान स्कूल की छत का छज्जा अचानक टूट गया, जिससे करीब 150 लोग नीचे गिर गए और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अंबाला: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे 8 मजदूर, बचाव अभियान जारी
हरियाणा के अंबाला में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां तीन मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है और फिलहाल राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
गाजियाबाद: 12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की दर्दनाक मौत, दो दिन पहले ही जीता था गोल्ड मेडल
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दुखद हादसे में कक्षा 9 की छात्रा की मौत हो गई। मृतका ने हाल ही में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया था।
लुधियाना सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, हवा में उछला बाइक सवार; देखें डराने वाला वीडियो
पंजाब के लुधियाना में एक अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाइक सवार को कई फीट हवा में उछलते देखा जा सकता है।
शिमला में भीषण सड़क हादसा: HRTC बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल है।
न्यू यॉर्क मेट्रो हादसे में भारतीय मूल के कपल की मौत, किस करते हुए ट्रैक पर गिरे, बचाने की कोशिश में गई जान
अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में एक दर्दनाक घटना में भारतीय मूल के दो युवाओं की जान चली गई। प्लेटफॉर्म पर किस करते समय संतुलन बिगड़ने से युवक पटरी पर गिर गया, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी गर्लफ्रेंड ने भी जान गंवा दी।
पश्चिम बंगाल: हनीमून के दौरान बारबेक्यू का शौक बना मुसीबत, 60 फीसदी झुलसी दुल्हन
दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गए एक जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बारबेक्यू के दौरान आग लगने से नवविवाहित पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।