उपनाम: दिल्ली एनसीआर
होमबायर्स से ठगी मामला: दिल्ली-एनसीआर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 'कब्जा मिलने तक ईएमआई नहीं' का झांसा देकर बेचे थे फ्लैट
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली-एनसीआर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई फ्लैट खरीदारों से सबवेंशन स्कीम के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामलों में की गई है।
दिल्ली में मॉनसून की दस्तक: क्या बारिश से तर-बतर होगी राजधानी? जानें आज के मौसम का ताजा हाल
दिल्ली में मॉनसून के आगमन के साथ ही अब लोग अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, हालांकि अभी भी शहर के कई इलाके सूखे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 3 से 5 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है।
भारत के शहरों में तेजी से बढ़ रहा ओजोन प्रदूषण का खतरा, दिल्ली-NCR सबसे ज्यादा प्रभावित
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ज़मीन के पास मौजूद ओजोन अब भारत के शहरों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गई है। यह प्रदूषण केवल गर्मियों तक सीमित न रहकर अब साल भर का संकट बन चुका है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई प्रमुख...
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्री-मॉनसून बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत
राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में आज प्री-मॉनसून गतिविधियों के चलते बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षा बरतने की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर में चिपचिपी गर्मी का सितम, मॉनसून के लिए करना होगा और इंतजार
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून आने में अभी समय है, भारतीय मौसम विभाग ने 25 जून से भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, IMD ने दी राहत की खबर
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी से जल्द निजात मिलने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है।
अटल इनक्यूबेशन सेंटर: आइडिया को कारोबार की शक्ल देगा यह हाईटेक केंद्र, आज उद्घाटन, मिलेंगे 2 करोड़ का फंड
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अटल इनक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत हो रही है, जिसका उद्घाटन आज शिक्षा मंत्री आशीष सूद करेंगे। एआई आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सेंटर को 2 करोड़ रुपये की शुरुआती फंडिंग मिली है।
दिल्ली मेट्रो फेज-4: अब 2 घंटे का ट्रैफिक नहीं, सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे दफ्तर; जानें कहां बनेंगे नए स्टेशन
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन नए कॉरिडोर तेजी से बन रहे हैं, जिनके शुरू होने पर डेढ़ से दो घंटे का सफर महज 30 से 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।
करनाल और जींद समेत हरियाणा के पांच जिले एनसीआर से बाहर क्यों होना चाहते हैं?
दिल्ली के विज्ञान भवन में 42वीं एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हरियाणा के करनाल, जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी को एनसीआर से बाहर करने पर फैसला संभव है। प्रस्ताव मंजूर हुआ तो हरियाणा का 60 प्रतिशत हिस्सा एनसीआर से बाहर हो जाएगा।
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: लखनऊ से जेवर के लिए विमान ने भरी उड़ान, कुछ ही देर में होगी लैंडिंग
लखनऊ से जेवर के लिए एक विमान ने उड़ान भर ली है और कुछ ही समय में इसकी लैंडिंग होने वाली है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से कई राज्यों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।
Green SM की इलेक्ट्रिक कैब सेवा पर सवाल, ड्राइवर बोले- वादे से कहीं कम मिला भुगतान
दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई ग्रीन एसएम लिमो की इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा पहले ही हफ्ते में विवादों में आ गई है। ड्राइवरों का दावा है कि 35,000 रुपये की गारंटीड कमाई के वादे के बावजूद पहले सप्ताह में उन्हें बेहद कम पैसा मिला।
स्टडी में खुलासा: दिल्ली-एनसीआर के करीब 80% मरीज डॉक्टर से मिलने के बाद करते हैं गूगल सर्च
एक नई स्टडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लगभग 80% मरीजों को भारत का हेल्थकेयर सिस्टम समझने में दिक्कत होती है और डॉक्टर से सलाह के बाद भी वे जरूरी जानकारी के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं।
एनसीआर का बदलेगा नक्शा: 8 नए शहर, पंचग्राम और 30 मिनट में एक से दूसरे शहर का सफर, जानें नए मास्टर प्लान की खास बातें
एनसीआर मास्टर प्लान 2041 के तहत 5-8 नए ग्रीनफील्ड शहर बसाने, हाई-स्पीड रेल नेटवर्क और हर शहर तक 30 मिनट की कनेक्टिविटी की योजना तैयार की गई है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड 16 जून की बैठक से पहले इस रीजनल प्लान को राज्यों के साथ साझा कर चुका है।
पटना रिंग रोड बनेगी 150 किलोमीटर लंबी, 16,000 करोड़ की परियोजना को मिली हरी झंडी, दिल्ली-NCR की तर्ज पर बदलेगा शहर
केंद्र सरकार ने पटना रिंग रोड के आठवें और अंतिम चरण को स्वीकृति दे दी है। 21 वर्ष पुरानी यह योजना अब पूरी होने के करीब है और 150 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर करीब 16,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हरियाणा के इन 5 जिलों को NCR से बाहर करने की मांग पर फिरा पानी, नक्शा रहेगा बरकरार
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 16 जून को प्रस्तावित बैठक के एजेंडे के अनुसार एनसीआर के मौजूदा 55,083 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं होगा, जिससे हरियाणा के पांच जिलों को बाहर निकालने की मांग ठंडे बस्ते में चली गई है।