उपनाम: टोल प्लाजा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बंदरों का बढ़ा आतंक, हमले के डर से टोल छोड़कर भाग रहे कर्मचारी
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैले 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर बंदरों का जमावड़ा यात्रियों और टोल कर्मियों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। वन विभाग को शिकायत के बावजूद ढाई महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
फरवरी से बदल जाएगा टोल टैक्स का सिस्टम, अब गाड़ी नहीं रोकनी पड़ेगी
केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन की व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक बनाने की योजना तैयार कर ली है, जिसके तहत अगले साल फरवरी से बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू की जाएगी।
FASTag लोकल पास: टोल प्लाजा से मुफ्त आवाजाही के लिए अब घर बैठे करें आवेदन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों के लिए लोकल पास बनवाने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिसे राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
ओडिशा: टोल प्लाजा पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, 10 यात्री घायल
ओडिशा के कटक में एक यात्री बस टोल गेट पर लेन बदलते समय हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले का हंगामा, टोल प्लाजा पर जबरन निकलने और बैरियर तोड़ने पर केस दर्ज
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को ले जा रहे काफिले ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर भारी हंगामा किया और बिना टैक्स दिए बैरियर तोड़कर निकल गए। इस घटना के बाद अब पुलिस ने दर्जनों वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सागर में बिजली विभाग के अधिकारी की दबंगई, टोल टैक्स मांगने पर कटवा दी टोल प्लाजा की बिजली
मध्य प्रदेश के सागर जिले में बिजली विभाग के एक अधिकारी ने टोल टैक्स देने से इनकार करते हुए पूरे टोल प्लाजा की बिजली ही कटवा दी। इस घटना को लेकर टोल मैनेजर ने इसे पद का दुरुपयोग और गुंडागर्दी करार दिया है।
हिसार: टोल मैनेजर को स्कॉर्पियो से कुचला, टोल छूट मांगने पर हुआ था विवाद
हरियाणा के हिसार में टोल शुल्क में छूट मांगने के दौरान हुए विवाद में टोल मैनेजर की कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश जारी है।