उपनाम: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
अयोध्या राम मंदिर में CEO की तलाश तेज, 5300 से ज्यादा आवेदनों में से 18 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए
अयोध्या के राम मंदिर में दान में हेराफेरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 5,300 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से अब 18 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक: धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन, गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें धार्मिक समिति का पुनर्गठन करते हुए स्वामी गोविंद देव गिरी को इसकी कमान सौंपी गई है। बैठक में आगामी नियुक्तियों और CEO के चयन पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज अहम बैठक, नए महासचिव और सीईओ के नाम पर होगा मंथन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक में नए महासचिव और ट्रस्टी के नामों के चयन पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, राम मंदिर के लिए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
अयोध्या राम मंदिर में VIP दर्शन पास व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब महंत दिनेंद्र दास संभालेंगे नई जिम्मेदारी
अयोध्या स्थित राम मंदिर में VIP और सुगम दर्शन पास जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चंपत राय और अनिल मिश्रा की जगह महंत दिनेंद्र दास को यह अधिकार दिया गया है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर स्वामी गोविंद देव गिरि का बड़ा बयान, SBI पर भरोसा करना पड़ा भारी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने मंदिर में हुए चढ़ावे की चोरी पर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि SBI के नाम के कारण ट्रस्ट ने विश्वास किया था, जिसके चलते निगरानी में चूक हुई।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्वास्थ्य स्थिति में पहले से बेहतर सुधार देखा गया है। डॉक्टरों ने संकेत दिए हैं कि यदि रिकवरी की रफ्तार यही रही, तो उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से घर भेजा जा सकता है।
चंपत राय पर लगे आरोपों से भड़का नगीना गांव, ग्रामीणों ने बताया साजिश
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की अफवाहों और उन पर लगे दान चोरी के आरोपों ने उनके पैतृक गांव बिजनौर के नगीना में आक्रोश पैदा कर दिया है।