उपनाम: स्वास्थ्य व्यवस्था
सांप के काटने से नहीं जाएगी जान, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिए हर अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम रखने के निर्देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सांप के काटने से हुई मौतों के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्यों को दूरदराज के क्षेत्रों में एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता अनिवार्य कर दी है।
रीवा: कुत्ते के काटने पर अस्पताल ने लगा दिया सांप के जहर का इंजेक्शन, मरीज की बिगड़ी हालत
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ कुत्ते के काटने पर इलाज कराने पहुंचे युवक को कथित तौर पर सांप के काटने वाला इंजेक्शन दे दिया गया।
हिमाचल प्रदेश: ऑक्सीजन के लिए दो घंटे तक तड़पती रही 90 साल की बुजुर्ग, नर्स ने पुलिस बुलाने की दी धमकी
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां समय पर ऑक्सीजन न मिलने से एक 90 वर्षीय महिला को घंटों तड़पना पड़ा और शिकायत करने पर स्टाफ नर्स ने बदसलूकी की।
बिहार: कच्ची सड़कों और एंबुलेंस की कमी ने ली जान, प्रसूता की ट्रैक्टर पर हुई दर्दनाक मौत
बगहा के रामनगर इलाके में खराब सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण एक 22 वर्षीय प्रसूता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। महिला को एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था, लेकिन नदी में वाहन फंसने से देरी हो गई।
बेगूसराय में संवेदनहीनता की हद, बारिश में घंटों भीगता रहा शव, अस्पताल और पुलिस के चक्कर काटते रहे परिजन
बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला का शव करीब 15 घंटे तक बारिश में खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा, जबकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए पुलिस और अस्पताल के बीच भटकते रहे।
मंडला में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक 21 वर्षीय युवक की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
National Doctors' Day 2026: डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जीवन की अनकही गाथा और उनका योगदान
हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो महान चिकित्सक और दूरदर्शी नेता डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि है। आइए जानते हैं उनके संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में।
कोंडागांव: अस्पताल में लटका था ताला, बरामदे में प्रसव को मजबूर हुई महिला, ब्लेड से काटी गई नाल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को अस्पताल का गेट बंद मिलने पर बरामदे में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
जामताड़ा: इलाज का केंद्र बना शराबियों का अड्डा, चार साल से बंद है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
झारखंड के जामताड़ा जिले में करोड़ों की लागत से बना हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चार साल से बंद है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने इसे असामाजिक तत्वों का ठिकाना करार दिया है।
जोधपुर: प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत पर सक्रिय हुए अशोक गहलोत, अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल
जोधपुर के पावटा अस्पताल में महिलाओं की सेहत बिगड़ने की घटना के बाद अशोक गहलोत ने सेटेलाइट अस्पताल का दौरा किया और मरीजों से मुलाकात की।
मुरैना जिला अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा में हुआ प्रसव, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के बाहर ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने समय पर 108 एम्बुलेंस न मिलने का आरोप लगाया है।