उपनाम: सड़क हादसा
बिजली गुल थी, गर्मी से बचने घर के बाहर सो रहे थे लोग, बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्ची सहित 7 को रौंदा
बिहार के सारण जिले के मशरख में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल थी और भीषण गर्मी के चलते लोग सड़क किनारे सो रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जयपुर के जगतपुरा में रात का खौफनाक हादसा, थार ने बाइक सवार को 150 मीटर तक घसीटा, युवक की जान गई
जगतपुरा के कुंभा मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार थार ने ओला-उबर बाइक चला रहे 28 वर्षीय राकेश मीणा को टक्कर मारकर करीब 150 मीटर तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नवसारी के युवाओं की अनूठी पहल, रिफ्लेक्टिव बेल्ट से बचाई कई पशुओं की जान
गणदेवी-बिलीमोरा क्षेत्र में बढ़ते मवेशी हादसों को रोकने के लिए नवसारी के गौ प्रेमी युवाओं ने आवारा मवेशियों के गले में रेडियम से बनी रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधने का अभियान शुरू किया है।
राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, मासूम बच्ची समेत 2 की मौत, 12 घायल
बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बालिका समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए।