उपनाम: सड़क हादसा
मधुबनी में स्कॉर्पियो का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
बिहार के मधुबनी जिले में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।
मुजफ्फरपुर में रफ़्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो ने दरोगा समेत तीन को कुचला, एक की मौत
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सब्जी खरीदने जा रहे दरोगा और जवान को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक BMP जवान की जान चली गई, जबकि दरोगा और होटल मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, ड्राइवर और कंडक्टर समेत दो की मौत, 20 यात्री जख्मी
कर्नाटक में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर केरल परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई है। हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
चंबा में बड़ा सड़क हादसा, तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दुखद बस दुर्घटना में 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है।
झांसी: सड़क पर अचानक आई गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के झांसी में आवारा मवेशियों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। हाल ही में नंदनपुरा रोड पर बाइक के गाय से टकराने का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं।
अमरोहा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से महिला और बच्चे समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया, जिसमें दबकर 3 लोगों की जान चली गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पटना में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों और बस को फूंका
पटना के अगमकुआं इलाके में बस से कुचलकर युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने जमकर हंगामा किया, पुलिस वाहनों में आग लगाई और पत्रकारों पर पथराव किया।
आबान का अंतिम संस्कार कसारी मसारी में, अतीक और अशरफ के करीब दफन होगा शव
माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान के शव को उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। आबान की मौत एक सड़क हादसे में हुई थी जिसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
भुवनेश्वर में बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे घर में जा घुसी, नशे में धुत्त चालक ने मचाया कोहराम
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शराब के नशे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक रिहायशी घर को टक्कर मार दी। वहीं, एक अन्य घटना में कोरापुट के स्कूल में गेट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए हैं।
पटना: भीषण सड़क हादसे में मां और 6 साल के बेटे की दर्दनाक मौत, ऑटो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
पटना के बिहटा-दनियावां राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की कार दुर्घटना में मौत, भाई से मिलने जा रहा था जेल
उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पटना: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटी की मौके पर ही मौत
बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की जान चली गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से PWD के दो कर्मचारियों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार गहरी खाई में समा गई, जिसमें सवार लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारियों ने अपनी जान गंवा दी। स्थानीय विधायक ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश: पटवारी की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत, रात भर चली तलाश के बाद खाई में मिली कार और शव
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक पटवारी की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी दुखद मौत हो गई। रात भर परिजनों और पुलिस द्वारा खोजबीन किए जाने के बाद सुबह घटनास्थल से शव बरामद किया गया।
एटा: नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, कांवड़िए की मौत और 6 लोग जख्मी
उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक श्रद्धालु की जान चली गई।