उपनाम: सोशल मीडिया विवाद
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी: कोलकाता पुलिस के दो डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड, जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया नियमों के उल्लंघन के आरोप में कोलकाता पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरजी कर अस्पताल में तैनात एक CISF जवान को भी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
OPINION: अखिलेश के अपने ही दांव को सीएम योगी ने 'बुलडोजर' रफ्तार से किया चकनाचूर!
अदिति यादव पर सोशल मीडिया की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के तुरंत एफआईआर वाले एक्शन ने सपा की पूरी सियासी रणनीति को पलट दिया, जिससे अखिलेश यादव बैकफुट पर आ गए।
'मम्मी-पापा के पीछे छुपना बंद करो', ₹370 बिरयानी विवाद में प्रणित की माफी पर भड़के कुणाल कामरा
कॉमेडियन प्रणित मोरे के लाइव शो में ₹370 की बिरयानी को लेकर हुई आपत्तिजनक बातचीत पर बवाल मचा है। माफी मांगने के बावजूद कुणाल कामरा ने प्रणित पर तीखा तंज कसा है।
अखिलेश यादव की बेटी पर की थी अभद्र टिप्पणी, अब हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
गुना के बृजेश भानू शर्मा ने अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिस पर एफआईआर दर्ज हुई। अब उनका माफी मांगता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिरयानी विवाद के बीच प्रणीत मोरे पर बरसे मुन्नवर फारुकी, बोले- इसे कॉमेडी मत कहिए
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में किए गए कमेंट को लेकर मचे बवाल के बीच साथी कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी ने भी सोशल मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रणीत को आड़े हाथों लेते हुए उनके शो को कॉमेडी न कहने की सलाह दी।
वीर पहाड़िया पर मज़ाक से पिटाई से बाल-बाल बचे थे प्रणीत मोरे, अब 370 की बिरयानी पर मचा बवाल
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी को लेकर दिए गए एक बयान पर देशभर में विरोध छिड़ गया है। इससे पहले वीर पहाड़िया पर किए गए मज़ाक के चलते भी वह पिटते-पिटते बचे थे।
प्रणीत मोरे के शो में महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी, '370 रुपए की बिरयानी' वाले युवक की गई नौकरी
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के लाइव शो में गुरुग्राम के एक युवक ने '370 रुपए की बिरयानी' को लेकर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उसकी डिजाइन कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया।
बिग बॉस की पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, शिल्पा शिंदे के पक्ष में उतरीं अर्शी खान, हिना खान को घेरा
शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच छिड़ी सोशल मीडिया जंग में अब अर्शी खान भी कूद पड़ी हैं। अर्शी ने शिल्पा का खुला समर्थन करते हुए हिना खान पर तीखे आरोप लगाए हैं।
नीरज भारती प्रकरण पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले- सोशल मीडिया पर पार्टी के मसले उठाना अनुचित
कांग्रेस नेता नीरज भारती से जुड़े विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी और सरकार से जुड़े मुद्दे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों के बजाय कांग्रेस के तय मंचों पर रखे जाने चाहिए।
केरल में 'इस्लामिक-फ्रेंडली' जिम के विज्ञापन से छिड़ा विवाद, मालिक को देनी पड़ी सफाई
केरल के पाल्लक्काड़ जिले में एक फिटनेस सेंटर के मालिक ने अपने जिम को 'इस्लामिक-फ्रेंडली' बताते हुए वीडियो जारी किया, जिस पर तीखी बहस छिड़ गई। आलोचना के बाद मालिक ने वीडियो हटाकर सफाई दी कि जिम सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला है।