उपनाम: सुरक्षा अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हाई अलर्ट: 19 खूंखार आतंकियों के पोस्टर जारी, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजधानी में मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर जनता को सतर्क रहने की अपील की गई है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 3 राज्यों से 12 संदिग्ध गिरफ्तार
15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों ने 12 संदिग्धों को दबोचा है, जिनके संबंध पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से होने का संदेह है।
हरियाणा में सुरक्षा अलर्ट: सोनीपत और जींद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी संगठन ने रखी यह शर्त
हरियाणा के सोनीपत और जींद स्थित जिला न्यायालयों को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद प्रशासन ने कोर्ट परिसरों को खाली करवाकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, 15 अगस्त तक ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसके तहत 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक कई तरह के एरियल प्लेटफॉर्म उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।
नोएडा: सेक्टर 137 की पारस टिएरा सोसाइटी में भीषण आग, एसी में शॉर्ट सर्किट से सातवीं मंजिल पर हुआ हादसा
नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी में एक फ्लैट के एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सोसाइटी के रखरखाव कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
बेंगलुरु में इंडिगो विमान के वॉशरूम में मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के वॉशरूम से बम की धमकी वाली चिट मिलने के बाद विमान की गहन जांच की गई, जो बाद में महज अफवाह साबित हुई।
अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- 6 ब्लास्ट होंगे, जजों को बाहर निकालें
राजस्थान के अजमेर जिला सेशन न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात कही, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया।
दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया है। हाल के दिनों में दिल्ली के सचिवालय और कई स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।
जयपुर की बबीता का खूंखार आतंकियों से कनेक्शन, पाकिस्तान में निकाह की तैयारी और लेडी स्लीपर सेल का सच
राजस्थान एटीएस की जांच में बबीता नाम की संदिग्ध महिला के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के चौंकाने वाले सबूत सामने आए हैं। वह पाकिस्तान में आतंकी से शादी करने की योजना बना रही थी और देश में लेडी स्लीपर सेल तैयार कर रही थी।
दिल्ली और देवभूमि उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट, मंदिरों से लेकर सरकारी ठिकानों तक बढ़ाई गई सुरक्षा
एक धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं, जिसमें दिल्ली और उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।
खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड के मंदिर, खुफिया एजेंसी ने जारी किया हाई अलर्ट
उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक खालिस्तानी आतंकियों द्वारा बड़े हमले की साजिश रचने का इनपुट मिला है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।
अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश का खुलासा, कर्नाटक से सुहैल गिरफ्तार
अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की योजना बनाने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को कर्नाटक से दबोचा है। पिछले 15 दिनों में कर्नाटक में पकड़ा गया यह तीसरा संदिग्ध है।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत की समुद्री सुरक्षा पर असर, कोस्ट गार्ड ने मछुआरों को बनाया 'आंख और कान'
पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। समुद्र में बहकर आने वाले संदिग्ध जहाजों और मलबे पर नजर रखने के लिए मछुआरा समुदाय की मदद ली जा रही है।