उपनाम: सीकर
सीकर: पशुपालकों की बड़ी राहत, अब चारे की जांच के लिए जयपुर नहीं जाना होगा, 16 लाख में तैयार हुई लैब
सीकर में नई पशु पोषाहार प्रयोगशाला शुरू होने से पशुपालकों को अब चारे की गुणवत्ता जांच के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। इस आधुनिक लैब के जरिए पशुओं के चारे की शुद्धता की पहचान अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगी।
खाटूश्यामजी: निर्जला एकादशी पर दो दिवसीय मेला शुरू, उमड़ेगा लाखों भक्तों का सैलाब
राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मासिक मेला 25 जून से शुरू हो रहा है। प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
राजस्थान के गोल्डन बॉय दीपेंद्र सिंह शेखावत का जलवा, शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
सीकर के रहने वाले निशानेबाज दीपेंद्र सिंह शेखावत ने 24वीं राजस्थान स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान के बेटे दीपेंद्र पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
खाटू श्याम निर्जला एकादशी: आज रात से बंद होगा रींगस-खाटू मार्ग, 3 दिन के लिए नो व्हीकल जोन घोषित
राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। रींगस से खाटू जाने वाले मुख्य मार्ग पर तीन दिनों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
खाटूश्यामजी मेला: निर्जला एकादशी पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 50 अतिरिक्त RPF जवान
निर्जला एकादशी पर खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले के लिए रेलवे ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और रींगस स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
सीकर: मोचीवाड़ा श्मशान मार्ग पर जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर परिजन
सीकर के मोचीवाड़ा श्मशान मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर परिषद की अनदेखी के चलते अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सीकर में युवाओं के लिए खुलेगा अवसरों का द्वार, सेवार्थम भवन में मिलेगी AI और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग
सीकर जिले के युवाओं को अब रोजगार के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, क्योंकि सेवार्थम भवन को हाईटेक स्किल ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई आधुनिक कोर्स सिखाए जाएंगे।
22 साल की उम्र में मिली बड़ी सफलता, सीकर के नयन गोदारा का माइक्रोसॉफ्ट में चयन
सीकर के रहने वाले 22 वर्षीय नयन गोदारा ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर जगह बनाई है। उन्हें इस भूमिका के लिए सालाना 56.78 लाख रुपए का पैकेज दिया गया है।
खाटूश्याम जाने वाले भक्तों को बड़ी सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए स्टेशन के निर्माण को दी मंजूरी
सीकर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खाटूश्यामजी के लिए नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा की है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा मिल सकेगी।
री-NEET 2026: सीकर में 5G जैमर, GPS ट्रैकिंग और बायोमैट्रिक जांच के साथ होगी परीक्षा, 27,106 छात्र होंगे शामिल
21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा के लिए सीकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले के 91 केंद्रों पर 27,106 अभ्यर्थी 5G जैमर, GPS ट्रैकिंग और बायोमैट्रिक सत्यापन की निगरानी में परीक्षा देंगे।
सीकर के राजेन्द्र भास्कर ने आयरनमैन में रचा इतिहास, 3.8 KM तैराकी, 180 KM साइकिलिंग और 42 KM दौड़ पूरी कर चौंकाया
सीकर के ट्रायथलीट राजेन्द्र भास्कर ने फ्रांस में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता में 226 किलोमीटर की चुनौती को मात्र 10 घंटे 6 मिनट 31 सेकंड में पूरा कर देश का नाम रोशन किया है। अब उनका लक्ष्य 10 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ना है।
विकास के दावों की पोल खोलता बंद नाला, चार साल से जूझ रहे ग्रामीण, बरसात से पहले हल नहीं हुआ तो बढ़ेगी मुसीबत
सीकर जिले के एक गांव में बीते चार वर्षों से जाम पड़ा नाला ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बना है। मानसून नजदीक आते ही समय रहते सफाई न होने पर फिर से जलभराव और परेशानी की आशंका गहरा गई है।
14 घंटे की ड्यूटी के बाद योग साधना, 45 की उम्र में हेड कांस्टेबल गायत्री ने विश्व योगासन में जीता स्वर्ण
सीकर की हेड कांस्टेबल गायत्री देवी ने पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। 45 वर्ष की उम्र में लंबी ड्यूटी के बाद देर रात तक अभ्यास कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
सीकर के रायपुरा की अनूठी दास्तान, सात पीढ़ियों तक रहा ब्राह्मणों का दबदबा, उजड़ने के बाद फिर से आबाद हुआ गांव
सीकर जिले के पलसाना ब्लॉक का रायपुरा गांव करीब 400 साल पुराना ऐतिहासिक गांव है, जिसकी बसावट दो बार हुई। पहले यहां ब्राह्मण समाज का प्रभाव रहा और बाद में संवत 1817 में राजपूतों व जाट समाज के सहयोग से इसे दोबारा बसाया गया।
खाटूश्याम के जाम से जल्द मिलेगी मुक्ति, इसी महीने चालू होगी मंढा-खाटूश्यामजी पुलिया
मंढा-खाटूश्यामजी पुलिया का निर्माण करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसे इसी महीने शुरू करने की तैयारी है, जिससे खाटूश्यामजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।