उपनाम: रेलवे सुरक्षा
कोटा रेलवे स्टेशन पर सख्ती: नियमों को ताक पर रखने वालों पर गिरी गाज, सितंबर में वसूला 10 लाख से ज्यादा जुर्माना
कोटा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए रेलवे ने विशेष अभियान चलाया है। सितंबर महीने में विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से 10.17 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ियों की बढ़ेगी रफ्तार, मिर्जापुर में DFCC ट्रैक के किनारे बन रही सीमेंट की दीवार
देश के सबसे व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मालगाड़ियों के सुचारू संचालन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए मिर्जापुर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के किनारे सीमेंटेड वॉल बनाई जा रही है।
ट्रेन में हाथ-पैर बांधकर फेंका गया युवक, कैलाश की मौत पर परिवार ने खड़े किए बड़े सवाल
पटना के पास ट्रेन से गिरकर हुई कैलाश कुमार की मौत को उसके परिजनों ने सुनियोजित हत्या करार दिया है। परिवार का आरोप है कि खुद को STF जवान बताने वाले बदमाशों ने लूटपाट के बाद कैलाश के हाथ-पैर बांधकर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रा कर रही थीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सूरत के पास पथराव किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सवार थीं। पुलिस ने घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कटिहार रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात, युवक को गन पॉइंट पर लेकर ATM से लुटे 76 हजार
बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे एक यात्री को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर लूट लिया गया। बदमाशों ने युवक के बैंक खाते से 76 हजार रुपये निकलवाए और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध यात्री की तलाशी में खुला बड़ा राज, जीआरपी की मुस्तैदी से पकड़ा गया शातिर चोर
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों पकड़ा, जिसके पास से कीमती सामान और चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।
लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर ट्रेन में बम की झूठी सूचना, यात्री घबराए, जांच में खुली चौंकाने वाली हकीकत
लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया, लेकिन गहन तलाशी में कुछ नहीं मिला। दरअसल सीट न मिलने से नाराज एक यात्री ने यह अफवाह फैलाई थी, जिसे जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है।
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 17 यात्री, मच गई अफरा-तफरी; सुरक्षित निकाले गए सभी
दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की लिफ्ट में अचानक खराबी आने से 17 यात्री अंदर फंस गए। RPF और GRP की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
लखनऊ से दिल्ली आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, इसी ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत; एसी कोच का शीशा चटका
फिरोजाबाद के पास स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंका, जिससे खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया। इसी कोच में संघ प्रमुख मोहन भागवत सफर कर रहे थे, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
वंदे भारत पर पत्थरबाजी CCTV में कैद, टूटा इंजन का शीशा, RPF ने फुटेज खंगालकर पकड़ा आरोपी
भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन के पास चलती गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंका, जिससे अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना इंजन में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और आरपीएफ ने फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
टाटानगर स्टेशन पर डिजिटल पहचान की नई व्यवस्था, फर्जी वेंडरों पर कसेगा शिकंजा
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर निजी एजेंसियों के कर्मचारियों को अब क्यूआर कोड वाले डिजिटल आईडी कार्ड दिए जा रहे हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में यह व्यवस्था लागू करने वाला यह पहला स्टेशन बन गया है।