उपनाम: राजस्व विभाग
ओडिशा सरकार की अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों में निगरानी के सख्त निर्देश
ओडिशा में सरकारी जमीनों पर अवैध गांजे की खेती को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। राजस्व विभाग ने 6 प्रभावित जिलों में अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बिहार में खासमहाल जमीन को फ्री होल्ड करने की कवायद, आम लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
बिहार सरकार राज्य में स्थित खासमहाल जमीनों को फ्री होल्ड करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है, जिससे पट्टे पर जमीन लेने वाले लोगों को मालिकाना हक मिल सकेगा।
बिहार में प्रशासन का बड़ा फेरबदल: एक साथ 3268 राजस्व कर्मचारियों का हुआ तबादला
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक साथ 3268 राजस्व कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा स्थानांतरण माना जा रहा है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।
संभल में सरकारी जमीन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: पूर्व SDM बर्खास्त, सरकारी वकील समेत 6 लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा किनारे की 1144 बीघा सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें पूर्व SDM और सरकारी वकील समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश: अब ग्राम सचिवालयों में बैठेंगे लेखपाल, ग्रामीणों को तहसील के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण सुशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत अब लेखपालों की नियमित उपस्थिति ग्राम सचिवालयों में सुनिश्चित की जाएगी।
मोतिहारी: भूमि परिमार्जन में धांधली करने वाला राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, डीएम ने लिया सख्त एक्शन
पूर्वी चंपारण में जिलाधिकारी ने भूमि परिमार्जन पोर्टल पर गड़बड़ी करने वाले राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी कर्मचारी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं और 15 दिनों के भीतर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, 8054 राजस्व कर्मियों और 765 अमीन की होगी भर्ती
बिहार सरकार ने राजस्व विभाग में हजारों पदों पर नई नियुक्तियों का ऐलान किया है, जिसके लिए आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसीलदार की बड़ी पहल, चैंबर के बाहर पोस्टर लगाकर सीधे शिकायत की अपील
मध्य प्रदेश के सिवनीमालवा में तहसीलदार नितिन झोड़ ने सरकारी कामकाज में बिचौलियों और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए एक अनूठा रास्ता अपनाया है। उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर लोगों को सीधे संपर्क करने का विकल्प दिया है।
यूपी में दो महीने से अधिक समय से नहीं छप रहे अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प, वकीलों ने सीएम योगी से लगाई गुहार
राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते सवा दो माह से अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प की छपाई ठप है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना स्टाम्प वकालतनामा दाखिल करने की सशर्त इजाजत दी है, वहीं वकीलों ने मुख्यमंत्री से योजना बचाने की मांग की है।