उपनाम: पेयजल संकट
राजस्थान: सांसद बृजेंद्र ओला के पैतृक गांव में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर जताया विरोध
झुंझुनूं के अरडावता गांव में बीते 15 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके फोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया, जिससे चार घंटे तक आवागमन ठप रहा।
भागलपुर में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार, खाली बर्तनों के साथ ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया प्रदर्शन
बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया है। वार्ड संख्या-8 के निवासी लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग कर रहे हैं।
धौलपुर में गहराया जल संकट, पाइपलाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद
राजस्थान के धौलपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल किल्लत बढ़ गई है, जहां एक ओर लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन में लीकेज के चलते हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बेकार हो रहा है।
इंदौर: सरकारी नलकूप में सीवेज मिलने से दूषित हुआ पानी, उल्टी-दस्त से जूझ रहे कई परिवार
इंदौर के महावीर नगर में एक सरकारी नलकूप में कथित तौर पर सीवेज का पानी मिल जाने से लोग बीमार पड़ गए, जिसके बाद प्रशासन ने इस जलस्रोत के उपयोग पर रोक लगाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
करोड़ों नहीं, लाखों बहे फिर भी कंठ सूखे: चंदौली के हिनौली में पानी की टंकी बनी महज दिखावा, घर-घर तक नहीं पहुंचा पीने का पानी
चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के हिनौली गांव में जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी डेढ़-दो साल बाद भी बेकार खड़ी है। पाइपलाइन बिछने के बावजूद किसी घर में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई और भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।