उपनाम: पटना पुलिस
पटना में पुलिस एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश ढेर होने से बचा, कोतवाली एसएचओ की बाल-बाल बची जान
पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक गोली कोतवाली थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी पर लगी, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।
पटना बंटी यादव हत्याकांड: लापरवाही पर गिरी गाज, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड; सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने दी कड़ी चेतावनी
पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने इसकी पुष्टि करते हुए कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: पटना में नशे में धुत मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू कराने वाली पुलिस खुद सवालों के घेरे में है। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पटना के दीदारगंज में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो दर्जन गाड़ियां बुझाने में जुटीं
पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक बड़े तेल और रिफाइंड गोदाम में रविवार रात को भीषण आग लग गई। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां छह घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रही हैं।
खान सर विवाद में पुलिस की केस डायरी से हुए बड़े खुलासे, क्या 30 जून को बढ़ेगी मुश्किलें?
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में पुलिस की नई केस डायरी ने खान सर के लिए कानूनी चुनौतियां बढ़ा दी हैं। सुरक्षा गार्डों के हथियारों से जुड़े नियमों के उल्लंघन के बाद अब 30 जून को होने वाली अदालत की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी: नेताजी ने खुद की घटना की री-क्रिएशन, वीडियो वायरल
बिहार के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास में हुई चोरी की घटना को खुद मौके पर जाकर दोहराया है। उन्होंने अपने पूर्व निजी सहायक पर 20 लाख रुपये नकद और कीमती गैजेट्स चुराने का गंभीर आरोप लगाया है।
खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, अब 30 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में घिरे खान सर को पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी से बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 30 जून तय की है।
पटना में मुहर्रम को लेकर बड़ा ट्रैफिक बदलाव: 26 और 27 जून को बंद रहेंगे ये रास्ते, देखें वैकल्पिक रूट
मुहर्रम के अवसर पर पटना पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे अशोक राजपथ पर दो दिनों तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आरा के SDPO और SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की FIR
बिहार के पटना में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
तेज प्रताप यादव के आवास पर बड़ी चोरी, 20 लाख रुपये और 4 iPhone समेत कई कीमती सामान गायब
बिहार के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें लाखों रुपये और महंगे गैजेट्स चोरी होने की बात कही गई है।
जेल से रिहाई के बाद रौशन आनंद का बड़ा आरोप- 'फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है'
खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ के मामले में जमानत पर रिहा हुए ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर एस प्रसाद पर अपने भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और पटना पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
खान सर के कोचिंग सेंटर पर चस्पा हुआ नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारी तलब; प्रिंस यादव की मौत पर बोले फैजल खान
पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह समेत तीन कर्मियों को नोटिस भेजकर तलब किया है। उधर नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फैजल खान उर्फ खान सर ने साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
पटना के मसौढ़ी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी जख्मी
पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दोनों का इलाज पटना एम्स में जारी है, जबकि फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
बिहार सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में मुंगेर तक फैले तार, एसपी बोले- यह सामान्य नकल नहीं
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 के फर्जीवाड़े की जांच में मुंगेर जिले से जुड़े 107 आरोपी सामने आए हैं, जिनमें से अब तक 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 90 से अधिक फरार हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव को फोन पर धमकी, अज्ञात कॉलर ने की अभद्रता
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया और अपशब्द कहे। मामले में पटना साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।