खान सर के कोचिंग सेंटर पर चस्पा हुआ नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारी तलब; प्रिंस यादव की मौत पर बोले फैजल खान बिहार एक घंटा पहले 2
पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह समेत तीन कर्मियों को नोटिस भेजकर तलब किया है। उधर नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फैजल खान उर्फ खान सर ने साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

पटना में स्थित कोचिंग गुरु फैजल खान उर्फ खान सर के संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके साथ ही मैनेजर कन्हैया सिंह समेत तीन कर्मचारियों को नोटिस भेजकर तलब किया गया है। दूसरी ओर, नेपाल में रोशन सर के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर फैजल खान का अहम बयान सामने आया है।

नेपाल से सहरसा लाया गया प्रिंस यादव का शव

नेपाल में प्रिंस यादव की मौत के बाद पूरे मामले में जांच तेज कर दी गई है। उनका शव नेपाल के विराटनगर से सहरसा पहुंचाया गया है। प्रिंस यादव की मौत आखिर किन हालात में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही, आरोपियों को पकड़ने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हमले और तोड़फोड़ के मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर

फैजल खान के कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा करने के बाद तीन आरोपियों को कदमकुआं थाने लाया गया। कोचिंग पर हमला, हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में मैनेजर कन्हैया सिंह ने ही एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि बार-बार बुलाने और रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद वे पुलिस के सामने हाजिर नहीं हो रहे थे।

नोटिस के आधार पर हुई पूछताछ

रविवार को नोटिस के आधार पर इन्हें तलब किया गया। खान ग्लोबल स्टडीज के दो अन्य कर्मचारियों अजित कुमार और अंकित कुमार पांडे को भी पुलिस ने बुलाया है। तीनों को थाने में बैठाकर पुलिस ने पूछताछ की।

प्रिंस यादव की मौत के मामले में नया मोड़

खान सर से जुड़े विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। रोशन सर के भाई की शनिवार देर रात नेपाल के मोरंग जिले के विराटनगर स्थित एक होटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए विराटनगर के एक न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानिए क्या बोले खान सर

इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर का बयान सामने आया है। उन्होंने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत में किसी साजिश की आशंका जताई है और पुलिस से जांच कर बयान जारी करने की मांग की है। खान सर ने कहा कि यह किसी की साजिश भी हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मौके पर मौजूद वे 5 लोग कौन थे?

'भावपूर्ण श्रद्धांजलि' शीर्षक से वीडियो जारी कर खान सर ने कहा कि उनसे जो भी मदद हो सकेगी और जैसा कहा जाएगा, वह करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया मौत को लेकर अलग-अलग एंगल की बातें कर रहा है—कोई मिर्गी तो कोई शराब की बात कर रहा है, लेकिन इसमें कोई तीसरा एंगल भी हो सकता है। इसके साथ ही खान सर का कहना है कि यह गार्ड के बीच का मामला था, लेकिन बात कहां से कहां पहुंच गई।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!