उपनाम: पश्चिम बंगाल पुलिस
पश्चिम बर्दवान में बड़ी वारदात: ईसीएल के 6 क्वार्टरों के ताले तोड़े, सीसीटीवी में हथियारबंद संदिग्ध कैद
पश्चिम बर्दवान के अंडाल इलाके में रविवार रात चोरों ने ईसीएल के आधे दर्जन घरों को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हथियार लिए नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।
पश्चिम बंगाल में फिर मिला नोटों का अंबार, मालदा में किराए के फ्लैट से ₹2.40 करोड़ कैश और सोना बरामद
पश्चिम बंगाल के मालदा में पुलिस ने एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए किराए के फ्लैट से 2.40 करोड़ रुपये से अधिक कैश और सोना बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में छिपे गुप्त केबिन से भारी मात्रा में गांजा बरामद, 7 तस्कर काबू
कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पुरुलिया जिले में एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 179 IPS और WBPS अफसरों के तबादले
पश्चिम बंगाल सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के अफसर भी शामिल हैं। इनमें 151 आईपीएस और शेष डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी हैं।
योगी मॉडल की राह पर ममता की पुलिस! पश्चिम बंगाल में लागू होगा UP 112 सिस्टम, अध्ययन के लिए लखनऊ पहुंची टीम
उत्तर प्रदेश की इमरजेंसी रिस्पांस सेवा यूपी 112 की कार्यप्रणाली समझने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का दल लखनऊ पहुंचा। माना जा रहा है कि बंगाल भी इसी तर्ज पर अपना आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम मजबूत कर सकता है।