उपनाम: पुलिस कार्रवाई
असम में पकड़ा गया करोड़पति भिखारी, झोली में छुपा रखा था ₹54 करोड़ का सोना
गुवाहाटी में एक दिव्यांग भिखारी के वेश में रहने वाले शख्स के पास से पुलिस ने 37 किलो से अधिक सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपये आंकी गई है।
आगरा: सास के उकसाने पर बेटे ने मां को परोसी जहर मिली सब्जी, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को वापस लाने की शर्त पूरी करने के लिए अपनी मां को ही जहर दे दिया।
अजमेर में नकली नोटों का बड़ा भंडाफोड़: घर से 13.60 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद
अजमेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नकली नोट छापने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से 13.60 लाख रुपये के जाली नोट और प्रिंटिंग सामग्री बरामद की है।
खगड़िया: पति ने नशीली दवा देकर पत्नी को बोरे में बंद कर फेंका, बच्चे की रुलाई से बची मां की जान
बिहार के खगड़िया में एक पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी को नशीली दवा खिलाकर बेहोश किया और बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया, लेकिन बच्चे के रोने की आवाज से महिला की जान बच गई।
श्रीगंगानगर में 13 साल की किशोरी से दरिंदगी: शादी से ठीक पहले NRI अमन रामगढ़िया पुलिस की गिरफ्त में
न्यूजीलैंड से शादी के लिए भारत आए NRI अमन रामगढ़िया को श्रीगंगानगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 20 लोगों को पकड़ा जा चुका है और SIT मामले की गहन जांच कर रही है।
वैशाली में शराब तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब: ट्रक में जीरा पानी की आड़ में छिपाई थी 6132 लीटर शराब
बिहार के वैशाली में पुलिस ने एक बड़े तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जहां जीरा पानी की बोतलों के नीचे छिपाकर लाई जा रही 60 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई है।
पूर्व बर्धमान में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप, पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक 28 वर्षीय आदिवासी महिला का रक्त रंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
राम मंदिर के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली रसीद बुक बरामद कर दानदाताओं से पैसे ऐंठते थे आरोपी
राम मंदिर के नाम पर नकली चंदा वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की फर्जी रसीद बुक बरामद हुई हैं, जिनका इस्तेमाल वे श्रद्धालुओं को ठगने के लिए करते थे।
फतेहपुर: पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर दी करंट की खौफनाक सजा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में घरेलू कलह का एक भयावह मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने पति को रस्सी से बांधकर उसे बिजली के तारों से करंट देने का आरोप है।
दौसा में हथियारों के साथ यूपी के बदमाश दबोचे गए, कोटा में हत्या की बड़ी साजिश का हुआ खुलासा
राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुछ संदिग्ध बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये बदमाश कोटा में किसी हार्डकोर अपराधी को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे।
छत्तीसगढ़: 13 साल से अंबिकापुर में छिपकर बैठा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सब्बीर अली, खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य
झारखंड के एक बड़े अपराधी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अपनी असली पहचान बदलकर एक दशक से अधिक का समय बिताया और इस दौरान उसने एम्बुलेंस और बसों का बड़ा व्यापार खड़ा कर लिया। पुलिस की छापेमारी के बाद से वह फरार है और अब उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
बिजनौर में हैवानियत: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद दिया तीन तलाक, फिर जबरन हलाला और दुष्कर्म का आरोप, चार पर FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक, जबरन हलाला और दुष्कर्म का बेहद गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीगंगानगर दुष्कर्म मामला: 3 और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक कुल 18 लोगों की हो चुकी है धरपकड़
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि प्रशासन ने वारदात में शामिल 3 होटलों को ध्वस्त कर दिया है।
मंडी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: महिला से मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में जमीन के एक पुराने विवाद के कारण दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और हाईवे बंद कर दिया।
बिहार में शराब तस्करों की नींद उड़ा रही है 'पूजा', मिट्टी के नीचे छिपाई शराब भी नहीं बचती इससे
भोजपुर में उत्पाद विभाग के प्रशिक्षित डॉग 'पूजा' ने शराब माफियाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, अपनी सूंघने की शक्ति से वह जमीन के अंदर छिपाई गई शराब का भी सटीक पता लगा लेती है।