उपनाम: ओलावृष्टि
रफ्तार पकड़ रहा मॉनसून, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश; जानें दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार के मौसम का हाल
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 से 3 दिनों में कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी समेत कुछ इलाकों को अभी गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है।
हिमाचल-हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में छिटपुट बारिश और तेज हवाएं, हिमाचल में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा में 6 जून तक गरज, बिजली और छिटपुट बारिश की चेतावनी दी है, जबकि हिमाचल के पांच जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट', देहरादून-मसूरी समेत इन जिलों में बौछारों के आसार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले दो से तीन दिन राज्य में लू का कोई खतरा नहीं रहेगा।
एमपी में आंधी-तूफान का खतरा! मानसून से पहले IMD ने 39 जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
मध्य प्रदेश में 5 जून 2026 को आईएमडी ने 39 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। श्योपुर में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि मानसून 20-22 जून तक दस्तक दे सकता है।
मानसून आज करेगा भारत में दस्तक, केरल समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश; मध्य प्रदेश-राजस्थान में ओले गिरने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल के रास्ते देश में प्रवेश करेगा, जबकि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी फिर लौट आई है। कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है।
उत्तराखंड मौसम: देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड का मौसम बदल गया है और मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व टिहरी के लिए भारी बारिश तथा ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में 60 किमी/घंटे तक की रफ्तार से आंधी और 4200 मीटर स...
केरल पहुंचने को तैयार मानसून, कल हो सकती है आधिकारिक घोषणा; 15 से अधिक राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून को केरल में दस्तक दे सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश के 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान, तेज बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।
कश्मीर में तूफानी मौसम का कहर: पेड़ गिरने से एक की मौत, डल झील में SDRF ने दर्जनों को बचाया
कश्मीर घाटी में तेज़ हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अनंतनाग में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई और उसकी पत्नी घायल हो गई, जबकि डल झील में फंसे दर्जनों लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचा लिया।